IPL 2021: एमएस धोनी और विराट कोहली की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे फैंस, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

IPL 2021: एमएस धोनी और विराट कोहली की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे फैंस, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल


csk vs rcb live: आईपीएल में आज चेन्नई और बैंगलोर के बीच भिड़ंत हो रही है.

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का एक मुकाबला सीएसके और आरसीबी (CSK vs RCB) के बीच खेला जा रहा है. टॉस के दौरान विराट कोहली (virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) के बीच अच्छी जुगलबंदी देखने को मिली.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच खेला जा रहा है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 19वें मुकाबले की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके. यह फोटो विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की है. टॉस के दौरान वे दोनों गले मिलते दिख रहे हैं.

आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह फाेटो पोस्ट करते हुए लिखा, फोटो ऑफ द डे. जबकि अभी मैच शुरू नहीं हुआ है. इसके बाद सभी फैंस इस पर अपनी टिप्पणी देने लगे. आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात की जाए तो आरसीबी पहले और सीएसके की टीम दूसरे नंबर पर है. आरसीबी ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच हारने के बाद शानदार वापसी की.

मैच के सीएसके ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 191 रन बनाए. मैच के अंतिम ओवर में हर्षल पटेल ने 37 रन दिए. फाफ डुप्लेसी और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाए. रुतुराज गायकवाड़ ने भी 33 रन बनाए. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए.

फैंस का ट्वीट.

सीएसके की टीम पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. टीम 7वें पायदान पर थी. लेकिन इस बार टीम ने शानदार वापसी की है. दूसरी ओर आरसीबी की टीम अब तक अपराजेय रही है.









Source link