उज्जैन के शिक्षक दंपती ने किया कोरोना डांस: स्वामी मुस्कराके और हेमा ने दिया संदेश, जलजलों के खौफ से क्या घर बनाना छोड़ दे, राह में आए कोरोना वायरस तो क्या मुस्कुराना छोड़ दे…

उज्जैन के शिक्षक दंपती ने किया कोरोना डांस: स्वामी मुस्कराके और हेमा ने दिया संदेश, जलजलों के खौफ से क्या घर बनाना छोड़ दे, राह में आए कोरोना वायरस तो क्या मुस्कुराना छोड़ दे…



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Swami Smiled And Hema Gave The Message, Should We Stop Building Houses Due To The Fear Of Water, Should The Corona Virus Come In The Way And Stop Smiling…

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन11 घंटे पहले

दिनभर कोरोना की दहशत और कई दिनों से हो रहे तनाव के बीच उज्जैन के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पति और अंग्रेजी की शिक्षिका पत्नी ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से आम लोगों के बीच खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास किया। उज्जैन के ही कवि अशोक भाटी द्वारा कोरोना गीत लिखा गया है जो कि अमिताभ बच्चन के गाने जिसकी बीवी मोटी उसका भी बड़ा नाम है… से प्रेरित है। ये पूरा गाना और नृत्य स्वामी मुस्कुराके ने यू ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। गीत की शुरुआत से पहले शैलेष व्यास उर्फ स्वामी मुस्कुराके ने कोरोना को लेकर दो लाइन कही, जलजलों के खौफ से क्या घर बनाना छोड़ दे, राह में आए कोरोना वायरस तो क्या मुस्कुराना छोड़ दे।

उज्जैन के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर काम करने वाले शैलेष व्यास उर्फ स्वामी मुस्कुराके शहर में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महाकाल मंदिर की सावन माह में निकलने वाली सवारी हो या शहर में नवरात्र का उत्साह या फिर कोई सरकारी आयोजन सभी दूर स्वामी मुस्कुराके अपने उपनाम के तहत आम लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। स्वामी मुस्कुराके ने अपने ही घर में अलग-अलग वेशभूषा का एक म्यूजियम बना रखा है। इसमें करीब 50 से अधिक अलग-अलग तरह की वेशभूषा तो 25 से अधिक तरह की पगड़ी, सांकेतिक तलवार, भाला, त्रिशूल और अन्य साजो सामान रखा हुआ है। नाचने में भी हाथों में पौछा, बाम की शीशी और डंडा भी देखने को मिला। स्वामी मुस्कुराके का कहना है कि इस कोरोना काल में अपने-अपने घर में कैद लोग दिनभर कोरोना से डरे और सहमे हुए है। इस तनाव को दूर करने के लिए हम पति-पत्नी ने यह प्रयास किया है। कोरोना के काल में आम लोगो के लिए चंद मिनट के लिए ही सही लेकिन दोनों पति-पत्नी का नृत्य बहुत खूबसूरत है। स्वामी मुस्कुराके का साथ उनकी पत्नी हेमा व्यास ने भी दिया। गाने के बोल तो अच्छे है ही साथ ही दोनों पति पत्नी का नृत्य भी आनंद दायक है।

गीत के बोल है ….
जिसकी बीवी करकश उसका बड़ा नाम, बर्तन मंजवाले बीवी का यही काम है
जिसकी बीवी मीठी उसका भी बड़ा काम है, पोछा लगवाले स्टाइल सरे आम है
जिसकी बीवी हेमा वो झंडू बाम है, मां मां बुलवा दे यही उसका काम है

खबरें और भी हैं…



Source link