मंजूर साहब का जन्म भोपाल में 1948 में हुआ था.
Bhopal News: मंजूर साहब के बशारत मंज़िल और पहल ढलते कई कहानियों और उपन्यास में से दो ऐसे उपन्यास थे जो उनके अपने शहर भोपाल से वास्ता रखते थे.
मंज़ूर एहतेशाम का भोपाल से नाता था. उनका जन्म यहां 3 अप्रैल 1948 को हुआ था. वो बड़े कहानीकार और साहित्यकार थे. मंजूर साबह की शिक्षा देश के प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हुई. साल 1976 में उनका पहला उपन्यास ‘कुछ दिन और’ प्रकाशित हुआ. हालांकि, उससे 3 साल पहले 1973 में उनकी पहली कहानी रमजान की मौत प्रकाशित हो चुकी थी. मंजूर साहब के बशारत मंज़िल और पहल ढलते कई कहानियों और उपन्यास में से दो ऐसे उपन्यास थे जो उनके अपने शहर भोपाल से वास्ता रखते थे. इन दोनों उपन्यासों में उन्होंने नवाबी दौर के बाद भोपाल की बदलती परंपराओं पर फोकस था.
मंजूर एहतेशाम के उपन्यास
कुछ दिन औरसूखा बरगद
पहर ढलते
बशारत मंजिल
दास्तान-ए-लापता
कहानी
रमजान की मौत
तमाशा
तसबीह
पुरस्कार
पद्मश्री-2003
श्रीकांत वर्मा स्मृति सम्मान
वागीश्वरी पुरस्कार
वीर सिंह देव पुरस्कार
पहल सम्मान