सागर में मिलेगा मोबाइल पर इलाज: संक्रमण काल में अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे मरीजों को मोबाइल पर नि:शुल्क परामर्श देंगे IMA के डॉक्टर्स, मोबाइल नंबर किए जारी

सागर में मिलेगा मोबाइल पर इलाज: संक्रमण काल में अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे मरीजों को मोबाइल पर नि:शुल्क परामर्श देंगे IMA के डॉक्टर्स, मोबाइल नंबर किए जारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • IMA Doctors Will Give Free Consultation On Mobile To Patients Who Are Unable To Reach The Hospital During The Transition Period, Mobile Numbers Are Issued

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

  • रोजाना दिन में 1 से 2 घंटे तक अलग-अलग रोग विशेषज्ञ मरीजों को फोन पर परामर्श देंगे, जिला अस्पताल की ओपीडी को किया नेत्र चिकित्सालय में शिफ्ट

सागर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रोजाना 200 से अधिक नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच सामान्य बीमारियों के मरीज अस्पतालों में उपचार कराने के लिए जाने से बच रहे हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते असर के चलते शहर के सरकारी और निजी अस्पताल कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील हो गए हैं। ऐसे में सामान्य बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सामान्य बीमारियों के मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई मरीज घरों में इलाज ले रहे हैं।

स्थितियों को देखते हुए इंडियन मेडिकल काउंसिल (IMA) की सागर शाखा ने अहम फैसला लिया है। फैसले के तहत अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ रोजाना मोबाइल पर मरीजों के बात कर उन्हें स्वास्थ्य नि:शुल्क परामर्श देंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसएस खन्ना ने बताया सभी विशेषज्ञ डॉक्टर हर दिन फोन पर मरीजों को 1 से 2 घंटे तक नि:शुल्क परामर्श देंगे। लोगों से अपील है कि डॉक्टरों को दिए गए निर्धारित समय पर ही कॉल करें और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

इन डॉक्टर्स से संपर्क कर लें सकेंगे परामर्श

– सर्जन डॉ. आनंद सिंघई, मोबाइल नंबर 9425171650 पर दोपहर 1 से 3 बजे तक।
– ईएनटी डॉ. आरडी ननहोरिया, मोबाइल नंबर-7828644350 पर सुबह 9 से 11 बजे तक।
– स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौहान, मोबाइल नंबर- 9425170501 पर दोपहर 2 से 4 बजे तक।
– शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएम हुरकट, मोबाइल नंबर- 7693877011 पर दोपहर 2 से 4 बजे तक।
– फिजिशियन डॉ. प्रदीप चौहान, मोबाइल नंबर- 9425170500 पर सुबह 9 से 10 बजे तक।
– यूरोलोजिस्ट डॉ. एसएस खन्ना, मोबाइल नंबर- 7746911124 पर सुबह 10 से 11 बजे तक।
– स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीना गिडियन, मोबाइल नंबर-9425425996 पर शाम 6 से 8 बजे तक।
– छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके पिप्पल, मोबाइल नंबर- 9826275379 पर सुबह 10 से 11 बजे तक।
– शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका केसरवानी, मोबाइल नंबर- 9826494670 पर दोपहर 12 से 2 बजे तक।
– सर्जन डॉ. राकेश शर्मा, मोबाइल नंबर-9826374262 पर सुबह 8 से 10 बजे तक।
– नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप चावला, मोबाइल नंबर- 8120032765 पर दोपहर 1 से 3 बजे तक।
– फिजिशियन डॉ. पीयूष जैन, मोबाइल नंबर- 8618622828 पर दोपहर 1 से 4 बजे तक।

इंदिरा नेत्र चिकित्सालय में ओपीडी शिफ्ट की
इधर, प्रशासन ने जिला अस्पताल की सामान्य ओपीडी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है। क्योंकि जिला अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ऐसे में सामान्य मरीजों की आवाजाही से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। जिसे देखते हुए जिला अस्पताल की बच्चा वार्ड की ओपीडी और भर्ती के साथ ही प्रसूतिका विभाग को छोड़कर शेष सभी ओपीडी का संचालन इंदिरा नेत्र चिकित्सालय में शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link