Commonwealth Games: भारतीय महिला टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी.
महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में शामिल किया गया है. भारतीय टीम ने इसके लिए क्वालिफाई कर लिया है. मुकाबले अगले साल इंग्लैंड में खेले जाने हैं.
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स अगले साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले हैं. ऐसा केवल दूसरी बार हो रहा है, जब क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सेदारी ले रहा है. इससे पहले 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम विजेता बनी थी.
मेजबान टीम के रूप में इंग्लैंड की महिला टीम ने सीधे ही इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई पहले ही कर लिया था. बता दें कि 1 अप्रैल 2021 को महिला T20 टीम रैंकिंग में टॉप-6 में रहने वाली टीमों को क्वालिफाई करने का मौका दिया गया है. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे. इसके अलावा बाकी बचे एक स्थान के लिए उस टीम को प्रवेश दिया जाएगा, जो कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफायर की विजेता होगी.
Cricket is the first discipline to announce qualifying teams for the Birmingham 2022 Commonwealth Games 🏏#B2022 | Details 👇
— ICC (@ICC) April 26, 2021
28 जुलाई से होने हैं मुकाबलेबर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है. 4 साल में होने वाले इन खेलों के लिए आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने बुधवार को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी दी है. आईससी ने ट्वीट कर क्वालिफाई टीमों का ऐलान भी किया है. गेम्स में 72 देशों के 45 हजार से अधिक एथलीट उतरेंगे.
Teams that have qualified for the Birmingham 2022 Commonwealth Games 🎉#B2022 pic.twitter.com/sYJqUJPHxl
— ICC (@ICC) April 26, 2021
उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप वाला प्रदर्शन बरकरार रखेंगे: हरमनप्रीत
भारतीय टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी के हवाले से कहा कि यह हमारे लिए अच्छा है कि गेम्स में हमारी जगह पक्की हो गई है. हमने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड में अच्छा प्रदर्शन किया है. हम गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं और क्रिकेट दोनों के लिए अच्छी बात है कि हम बहु-अनुशासन वाले गेम्स में उतर रहे हैं. हम अच्छी यादों के साथ वापस आना चाहेंगे.