Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बढ़ते मरीजों को देखते हुए दोस्तों ने लिया सेवा का निर्णय
अमेरिका के कैलिफोर्निया की सौम्या माहेश्वरी, पुणे के चेतन परांजपे और उज्जैन के युवा इंजीनियर जनक मांडे अब कोविड मरीजों को 24 घंटे मुफ्त में एम्बुलेंस उपलब्ध करवाएंगे। बढ़ते मरीजों और एम्बुलेंस की कमी के बीच में उन्होंने मरीजों के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार से एम्बुलेंस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इंजीनियर जनक मांडे ने बताया एम्बुलेंस मरीजों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए मरीजों से काेई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एम्बुलेंस की उपलब्धता के लिए मरीज या उनके परिजन मोबाइल नंबर 9329495977 व 8770910456 पर बुधवार दोपहर 12 बजे से फोन लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोस्तों से आपस में चर्चा हुई कि संकट के इस समय में मरीजों के लिए कुछ बेहतर करना चाहिए, स्थानीय लोगों से पता चला कि एम्बुलेंस की शहर में कमी है। लॉकडाउन के चलते दूसरे वाहन भी बंद हैं, ऐसे में अस्पताल जाने में मुश्किल होती है। उसके बाद तय किया कि एम्बुलेंस चलाई जाए ताकि मरीजों को अस्पताल जाने में आसानी हो सके।