Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजीनामा करने से मना करने पर सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश साजिद चंदनवाला और उसके भाइयों ने रविवार रात एक क्रॉकरी व्यापारी पर हमला कर दिया। उसे बेल्ट, चाकू और घूंसों से पीटा। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने फरियादी सरफराज अंसारी की शिकायत पर साजिद चंदनवाला और उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
व्यापारी ने बताया साजिद के भतीजे फरहान चंदनवाला ने 19 फरवरी को मेरे साथ मारपीट की थी। मैंने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से ये लोग मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। सोमवार रात को जब मैं रानीपुरा बत्ती बाजार में किसी के घर के बाहर बैठा था तो वहां साजिद भाइयों, भानजे व भतीजे के साथ आया।
उन्होंने मुझे बुलाया व मारपीट शुरू कर दी। मालूम हो कि इसके भानजे ने कुछ दिन पहले ही कार से उत्पात मचाया था। मामले में पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है। वहीं केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसके भतीजे फरहान को भी नहीं गिरफ्तार कर रही। आरोपी घूमते हैं और धमकी देते हैं। व्यापारी का कहना है मारपीट की जो घटना हुई, वह रानीपुरा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बाद भी पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास नहीं कर रही।