कॉन्सेप्ट इमेज.
मध्य प्रदेश (Uttar Pradesh) के उज्जैन में ऑक्सीजन (Oxygen) चोरी का मामला सामने आया है. अब ऑक्सीजन के लिए जरूरतमंद लोग ऑक्सीजन चोरी करने से भी नहीं चूक रहे हैं.
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. वीडी मार्किट में समाज सेवी सम्यक सेवा संस्था और माय हार्ट ग्रुप द्वारा व्यपारी अशिवन कासलीवाल के कार्यालय द्वारा जरुरतमंदो को मुफ्त में ऑक्सीजन भर कर दी जा रही है, लेकिन कल सुबह कार्यालय के बाहर ऑक्सीजन से भरे पड़े सिलेंडरों को चेक किया तो पता चला कि सिलेंडर खाली है, जिसके बाद शक होने पर सीसीटीवी चेक किये गए. जिसमें बाइक पर आए चार शख्स अल सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अपने साथ लाये ऑक्सीजन सिलेंडर में वंहा रखे सिलेण्डर से ऑक्सीजन चोरी कर ले गए. बता दें कि उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
पुलिस से शिकातय
ऑक्सीजन चोरी की यह घटना वीडी मार्केट में हुई, जिसके बाद फरियादी अश्विन ने कोतवाली थाने में चोरी को लेकर मामला दर्ज करा दिया है. एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन चोरी का मामला आया है. सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. संभवतः चे जरुरतमंद होंगे, लेकिन तरीका गलत अपनाया गया. समाजसेवी संस्था ने निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा के ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए थे. इस मामले की थाने में शिकायत की गयी है.