वैक्सीन का महाडोज: 18 से अधिक उम्र के 15 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन, 100% वैक्सीनेशन के लिए 375 केंद्र बनाने की तैयारी, अब तक शहर में 52% और ग्रामीण में 84% ने लगवाया टीका

वैक्सीन का महाडोज: 18 से अधिक उम्र के 15 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन, 100% वैक्सीनेशन के लिए 375 केंद्र बनाने की तैयारी, अब तक शहर में 52% और ग्रामीण में 84% ने लगवाया टीका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं।

  • 28 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू होगा रजिस्‍ट्रेशन, केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी

भयावह हो चुके कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा, समूचे इंदौर में सभी पात्र लोगों को शत-प्रतिशत वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। स्वच्छता की तरह हमें वैक्‍सीनेशन में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है। इसके लिए इंदौर के सभी 84 वार्ड में 3-3 और 125 से केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इस प्रकार करीब 375 केंद्रों में वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए दो दिन पहले से ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन होगा। वैक्‍सीनेशन केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी।

इंदौर में इस आयु वर्ग के करीब 15 लाख लोग हैं। अधिकारियों के मुताबिक दो दिन पहले लिंक ओपन की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सके। इसके लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। टीकाकरण अधिकारी डाॅ. तरुण गुप्ता बताते हैं कि 15 लाख की आबादी को जल्द से जल्द टीका लगे, हमारी कोशिश यही है। इसे देखते हुए हम हर वार्ड में 3 वैक्सीनेशन सेंटर बनाने जा रहे हैं।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सवा 100 सेंटर में टीकाकरण होगा। 45 से अधिक उम्र के कुल 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना था, जिनमें से चार लाख बच गए हैं। उनका टीकाकरण भी साथ-साथ चलेगा। उधर, अब तक छह लाख से ज्यादा टीके लगे हैं। इनमें से 6 लाख 1139 ने पहला डोज लगवाया और 86 हजार ने दूसरा डोज लगवाया है।

10 हजार 892 हजार स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरा डोज नहीं लगवाया
अब तक 41 हजार 423 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 30 हजार 531 ने दूसरा डोज लगवाया है। यानी 10 हजार 892 ने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसा कोई डेटा नहीं है कि किन कारणों से इन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

84 फीसदी ग्रामीण लगवा चुके हैं वैक्सीन!
सांसद लालवानी ने बताया अभी तक 7.46 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें 4.70 लाख शहरी और 2.76 लाख ग्रामीण एरिया के लोग हैं। यदि इस वैक्सीनेशन को दोनों क्षेत्र की आबादी के हिसाब से देखें तो शहर में पात्र आबादी में 52 फीसदी और ग्रामीण में पात्र आबादी का 84 फीसदी ने टीका लगवाया। यानी जिस तरह ग्रामीण एरिया मतदान के लिए जागरूक रहता है, उसी तरह वैक्सीन के लिए भी जागरूकता दिखाई। इसलिए गांव में कोरोना नियंत्रण में। वैसे इंदौर जिले में 18 साल से ऊपर के 17 लाख लोग वैक्‍सीन लगवाने की पात्रता रखते हैं। इसे देखते हुए बहुत तेजी से वैक्‍सीन लगाने की जरूरत है।

श्रेणी डोज टीकाकरण
हेल्थकेयर पहला डोज 41,423
हेल्थकेयर दूसरा डोज 30,531
फ्रंटलाइन पहला डोज 42,919
फ्रंटलाइन दूसरा डोज 20,238
45 साल से 60 साल पहला डोज 2,95,191
45 साल से 60 साल दूसरा डोज 9,567
60 साल से अधिक पहला डोज 2,21,606
60 साल से अधिक दूसरा डोज 25,870

खबरें और भी हैं…



Source link