Plot Fraud Case In Madhya Pradesh (Bhopal) News Updates: Accused Arrested By Police After Victim Complain | सस्ते में प्लाॅट दिलाने के नाम पर युवक से करीब 34 लाख हड़पे, पैसे मांगने पर धमकाया, पुलिस ने दो महीने बाद दूसरा आरोपी पकड़ा

Plot Fraud Case In Madhya Pradesh (Bhopal) News Updates: Accused Arrested By Police After Victim Complain | सस्ते में प्लाॅट दिलाने के नाम पर युवक से करीब 34 लाख हड़पे, पैसे मांगने पर धमकाया, पुलिस ने दो महीने बाद दूसरा आरोपी पकड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Plot Fraud Case In Madhya Pradesh (Bhopal) News Updates: Accused Arrested By Police After Victim Complain

भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल पुलिस ने दो महीने बाद दूसरे आरोपी राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है।

  • चार आरोपियों में से दो अब भी फरार चल रहे हैं
  • पीड़ित को अधिकारियों तक से शिकायत करनी पड़ी थी

राजधानी भोपाल में प्लॉट के नाम पर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो महीने बाद एक और गिरफ्तारी की है। अब तक इस मामले में दो आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि उनके दो साथी अब भी फरार हैं। आरोपियों ने किसी और के प्लाट दिखाकर रुपए ले लिए थे। रुपए मांगने पर पीड़ित को धमकियां तक मिलने लगी थीं। रंगदारी से तंग आकर फरियादी को अधिकारियों से लिखित शिकायत करना पड़ी थी।

भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले 33 साल के राहुल जोगी ने दो महीने पहले अधिकारियों से धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसने एक प्लॉट का सौदा राजकुमार शर्मा, सुनील यादव, शैलेष गुप्ता से किया था। उन्होंने बताया कि जय भवानी ग्रह निर्माण सहकारी समिति में उनका खाली प्लाट है। यह उन्होंने 7 लाख में खरीदा था, लेकिन जरूरत होने के कारण अब इसे 12 लाख रुपए में बेच रहे हैं। राहुल ने उनसे सौदा कर लिया। सौदे के दौरान उन्होंने कहा कि विकास कुंज स्थित 5 खाली प्लाट पड़े हैं। एक प्लाट की कीमत 10 लाख रुपए है, जबकि 5 लाख रुपए समिति को देना होगा। राहुल इसके लिए तैयार हो गया। उसके बाद उसने समिति के सुनील यादव, राजकुमार शर्मा, योगराज सिंह तथा शैलेष गुप्ता को 29 लाख 50 हजार रुपए के बैंकर्स चेक और 4 लाख रुपए एनओसी डेवलपमेंट व अन्य कार्य के लिए दे दिए। कुल 33 लाख 50 हजार रुपए लेने के बाद आरोपियों ने राहुल को धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर राहुल ने अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद शाहपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने शनिवार दोपहर 50 साल के राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शैलेष गुप्ता पहले से ही जेल में हैं। अभी सुनील यादव और योगराज सिंह फरार थे।

0



Source link