Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूलएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैतूल। नागपुर वार्डर खम्बाड़ा चैकिंग पोस्ट पर रेमडेसिविर इंजेक्शन को पकड़ाया कार ड्राइवर।
- नागपुर वार्डर खम्बाड़ा चैक पोस्ट पर चैकिंग में धराया
- कार में बंद पार्शल में रखे थे चार रेमडेसिविर इंजेक्शन
बैतूल। मुलताई पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर परिवहन करते एक युवक को पकड़ा है। युवक की कार में सील बंद एक पार्सल से पुलिस ने चार रेमडेशिविर इंजेक्शन जप्त किए है। युवक नागपुर से मंडीदीप इंजेक्शन ले जा रहा था। पुलिस ने इंजेक्शन जप्त किए और युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बैतूल। कार ड्राइवर से जप्त 4 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन।
कोरोना काल में संक्रमण से ग्रसित गंभीर मरीजों को लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की अधिक मांग हो गई। इंजेक्शन की कालाबाजारी होने से बैतूल सहित प्रदेशभर में इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी न हो। जिस पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिमाला प्रसाद व एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के निर्देंशन में लगाकार चैकिंग की जा रही है। मंगलवार को मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया, थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी स्टाफ के साथ नागपुर वार्डर खम्बाड़ा चैक पोस्ट पर चैकिंंग कर रहे थे। नागपुर की ओर एक कार एमएच 49 एफ 0907 को चेक की गई। कार में सील बंद एक पार्सल खुलाया गया। जिसमें 4नग रेमडेसिविर इंजेक्शन रखे थे। कार चालक राहुल पिता राजेंद्र देशभृतार (30) निवासी नागपुर महाराष्ट्र को ने इंजेक्शन ले जाने के बारे में सही कारण नहीं बताया। उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर अपराध दर्ज किया गया।
नागपुर से मंडीदीप ले जा रहा था आरोपी
एसडीओपी नम्रता सोधिया ने बताया आरोपी राहुल नागपुर से मंडीदीप रेमडेसिविर इंजेक्शन देने ले जा रहा था। उसने इंजेक्शन कहां से खरीदते और मंडीदीप में किसे बेचने जा रहा था। इसकी पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 53, 57, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे रिमांड पर लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।