- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Ward Boy, ICU Attendants Plasma Blackjackery Under JIH Officers’ Nose, TI Deals As Customer, Two Accused Arrested
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्लाज्मा रैकेट के खुलासे की जा
- प्लाज्मा बैंक में फर्जी दस्तावेज और डॉक्टर के पर्चे लगाकर निकालते थे मुफ्त में प्लाज्मा
- 20-20 हजार में बेचते थे एक पैकेट, अभी तक 10 पैकेट बेच चुके थे
पुलिस ने शहर में प्लाज्मा की काला बाजारी कर रहे रैकेट का खुलासा किया है। यह रैकेट अंचल का सबसे बड़े अस्पताल JAH के अफसरों की नाक के नीचे वार्ड बॉय, ICU अटेंडर अपने एक ऑटो चालक एजेंट के साथ मिलकर चला रहे थे। TI झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग ने खुद कोविड पेशेंट का परिजन बताकर एजेंट को जाल में फंसाया। एक बैग प्लाज्मा 20 हजार रुपए में खरीदना तय हुआ। जैसे ही आरोपी प्लाज्मा लेकर आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दबिश देकर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि अभी तक वह 10 प्लाज्मा पैकेट बेच चुके थे। प्लाज्मा असली है और उसके साथ जो सर्टिफिकेट मिला है वह फर्जी है। रैकेट के दो सदस्य JAH का वार्ड बॉय, ऑटो चालक पकडा गया है, जबकि ICU का अटेंडर अभी फरार है।
SP ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि काफी दिन से खबर मिल रही थी कुछ लोगों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन व प्लाज्मा की कालाबाजारी की जा रही है । इस पर ASP हितिका वासल को पूरे मामले की तस्दीक कर खुलासा करने के लिए लगाया गया। इसी बीच सूचना मिली कि रैकेट में अंचल के सबसे बड़े अस्पताल JAH के कुछ कर्मचारी शामिल हैं। खबर मिलते ही TI झांसी रोड़ मिर्जा आसिफ वेग ने एक ऑटो चालक जो गिरोह का एजेंट था उससे ग्राहक बनकर संपर्क किया। साथ ही एक कोविड पेशेंट का परिजन बनकर प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए प्लाज्मा दिलाने की बात की। एजेंट से बातचीत कर डील तय होने पर उसने डॉक्टर का पर्चा भी मांगा। TI ने एजेंट को डॉक्टर का पर्चा भी भेज दिया। तब एजेंट ने प्लाजमा देने के लिए मंगलवार को मांडरे की माता के पास बुलाया। TI अपनी टीम के साथ सिविल ड्रेस में वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पहले से ही प्लाज्मा लिए उनका इंतजार कर रहा है। पुलिस तत्काल उसके पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह JAH का वार्ड बॉय श्याम गौतम निकला। उसकी निशानदेही पर रैकेट का एजेंट अनिल ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा साथी अभी फरार है। वह भी जेएएच के ICU में अटेंडर है।
20 हजार रुपए में हुआ था प्लाजमा का सौदा
TI ने जब एजेंट से कोरोना संक्रमित के परिजन बनकर बात की तो प्लाज्मा देने के लिए वह राजी हो गया। पैसे पूछे तो वह अनाप-शनाप मांगने लगा, लेकिन TI ने उससे कहा कि वह गरीब आदमी है, कुछ कम कर लो। इस पर एजेंट उन्हें समझाने लगा कि वैसे ही प्लाजमा मिल नहीं रहा है वो तो तुम्हे किसी तरह मुहैया करा रहा हूं। इसके बाद सौदा 20 हजार रुपए में तय हो गया था।
प्लाज्मा असली पर तरीका कालाबाजारी का
गिरोह के सदस्य प्लाज्मा बैंक से ही प्लाज्मा लाते थे। प्लाज्मा असली होता था। इसमें अस्पताल का ही कर्मचारी सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती दिखाकर फर्जी नाम व पर्चे पर बैंक से प्लाज्मा निकालते थे। यहां से शासकीय अस्पताल में भर्ती कोविड पेशेंट के लिए फ्री में प्लाज्मा मिलता था। इसके बाद वह इसे बाहर 20 से 30 हजार रुपए में बेच देते थे। पकड़े गए प्लाज्मा पैकेट के साथ सर्टिफिकेट भी मिला जो कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किसी विजिता शाक्य पेशेंट के नाम पर है, जबकि इस नाम का कोई पेशेंट वहां भर्ती नहीं है। पुलिस को आशंका है कि प्लाज्मा बैंक से भी कोई न कोई सदस्य रैकेट से जुड़ा हो सकता था।
बीते साल भी पकड़ा गया था नकली प्लाज्मा रैकेट
प्लाजमा की कालाबाजारी करने वाले गिरोह पिछले साल भी सक्रिय था। वर्ष अक्टूबर-नवंबर 2020 में पुलिस ने अमानक प्लाजमा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यही नहीं उन्हें गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचाया था। उसमें भी गिरोह का सरगना ने खुद को जेएएच अस्पताल में कर्मचारी बताया था, जबकि उसका भाई कर्मचारी था।