Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर विधायक शैलेन्द्र जैन और नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बीड़ी अस्पताल और ज्ञानोदय छात्रावास में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कोविड मरीजों को जिन्हें घर में कम जगह होने के कारण आइसोलेट नहीं किया जा सकता। उन्हें इस स्थान पर रखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर विधायक जैन ने बीड़ी अस्पताल और ज्ञानोदय छात्रावास में उपस्थित डॉक्टर से सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने बताया गया कि वर्तमान में इस सेंटर में जो मरीज भर्ती है।
उन्हें प्रतिदिन सुबह शाम चाय नाश्ता, खाना भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुधवार से दोनों केन्द्रों पर योग प्रशिक्षक के माध्यम से सुबह योग व्यायाम भी प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए है। नगर निगम आयुक्त अहिरवार ने बताया कि बीड़ी अस्पताल में 75 बेड और ज्ञानोदय छात्रावास में 100 बेड है। इसमें ज्ञानोदय में छात्रावास में 8 और बीड़ी अस्पताल में 26 मरीज भर्ती है। इसके साथ ही नगर विधायक और निगमायुक्त ने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए कोरोना हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया।