Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काेराेना से मंगलवार शाम तक जिले में 17 लाेगाें की माैत हुई। जिला अस्पताल में 5, पांडे और मालवी हाॅस्पिटल में 1-1 लाेगाें की माैत हुई। वहीं इटारसी शांतिधाम शमशान घाट खेड़ा में मंगलवार को 16 अंतिम संस्कार किए गए। इनमें 10 कोरोना संदेहास्पद थे। इनकी अंत्येष्टि कोविड गाइड लाइन के अनुसार की गई। शांतिधाम समिति ने एक महिला का अंतिम संस्कार निशुल्क करवाया एवं 3 अंतिम संस्कार में आर्थिक मदद की गई। स्वास्थ्य विभाग के रिपाेर्ट के अनुसार मंगलवार काे किसी की काेराेना से माैत नहीं हुई है।
172 लोग स्वस्थ, 177 संक्रमित
172 लाेग कोरोना को मात देकर मंगलवार काे डिस्चार्ज हुए। वहीं 177 नए संक्रमित मिले। इनमें होशंगाबाद में 48, इटारसी में 36 , सिवनीमालवा में 15, सोहागपुर में 13, पिपरिया में 18, बनखेड़ी में 10, केसला में 19 ,डोलरिया में 6 और बाबई में 12 है।