कांग्रेस का सीएम से सवाल: 1811 नए संक्रमित, 10 की मौत, विधायक शुक्ला ने पूछा – रेमडेसिविर के लिए क्या हाईकोर्ट जाएं। अपने सपनों के शहर के साथ इतनी ज्यादती मत कीजिए

कांग्रेस का सीएम से सवाल: 1811 नए संक्रमित, 10 की मौत, विधायक शुक्ला ने पूछा – रेमडेसिविर के लिए क्या हाईकोर्ट जाएं। अपने सपनों के शहर के साथ इतनी ज्यादती मत कीजिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 1811 Newly Infected, 10 Killed, MLA Shukla Asked What High Court To Go For Remedisvir. Do Not Do So Much With The City Of Your Dreams

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राधा स्वामी कोविड केअर सेंटर में भाप लेते हुए मरीज।

इंदौर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार देर रात 1811 नए मरीज मिले हैं। 10 लाेगों की जान भी गई। हालांकि एक ही दिन में 981 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। शहर में कुल संक्रमित अब 107240 हो गए हैं। कोरोना ने बीते एक साल में दो लाख से ज्यादा लोगों को हमसे छीन लिया। इनमें इंदौर के 1123 लोग शामिल हैं। लगातार कोरोना के कारण शहर में परेशान हो रहे लोगों को देखते हुए कांग्रेस विधायक ने अब मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है। क्या अब रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भी कोर्ट जाएं। अपने सपनों के शहर के साथ इतनी ज्यादती मत कीजिए।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या अब रेमडेसिविर के लिए कोर्ट में जाकर याचिका लगाएं? इस संक्रमण काल में मरीज और उनके परिजन व्यवस्था परेशान हैं। आप इंदौर को अपने सपनों का शहर कहते हैं। आपके सपनों के शहर में बड़ी संख्या में लोग इलाज के अभाव में मार रहे हैं। आप उन्हें बचाने कोई कोशिश करते हुए भी नजर नहीं आ रहे हैं। आपने संक्रमण के इस दौर में एक बार भी इंदौर आकर यहां के हालात को देखने की भी रुचि नहीं ली।

प्रदेश के 32% मरीज इंदौर के अस्पतालों में भर्ती हैं। यहां की उपयोगिता को चिकित्सकों के द्वारा बार-बार रेखांकित किया जा रहा है। इसके बाद भी इंजेक्शन उपलब्ध करोन में सरकार नाकाम रही है। इंदौर को उपलब्ध कुल इंजेक्शन में से मात्र 10 से 12% इंजेक्शन ही दिए जा रहे हैं। यही कारण है कि इंजेक्शन के लिए लोग सुबह से रात तक परेशान हो रहे हैं। इंदौर में इंजेक्शन ब्लैक में भी बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। इसके साथ ही अब तो नकली इंजेक्शन भी बेचे जाने लगे हैं। शुक्ला ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आप अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के अनुपात में इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं करवाते? कल प्रशासन ने 92 अस्पतालों को मात्र 704 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं। जबकि इसके 1 दिन पूर्व इन अस्पतालों को 798 इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए थे। उसके पूर्व 2 दिन तक अस्पतालों को कोई इंजेक्शन ही नहीं दिए गए थे।

जिले में अभी 13171 एक्टिव मरीज

इंदौर में 27 अप्रैल को 10201 टेस्ट में से 8154 निगेटिव 1811 पाॅजिटिव, 210 सैंपल रिपीट पाॅजिटिव और 26 सैंपल खारिज हो गए। 10 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1123 हो गया। अप्रैल के 27 दिनों की बात करें तो 35811 पाॅजिटिव और 161 की जान गई है। जिले में अब तक कुल 1144468 टेस्ट में 107240 संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से 92946 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अभी 13171 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link