पुलिस की तीसरी आंख चोरी: जबलपुर में चोर सीसीटीवी कैमरे की बैटरी चुरा ले गए, ओमती और गोहलपुर में कई कैमरे बंद

पुलिस की तीसरी आंख चोरी: जबलपुर में चोर सीसीटीवी कैमरे की बैटरी चुरा ले गए, ओमती और गोहलपुर में कई कैमरे बंद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के तीसरी आंख पर चोरों की नजर।

पुलिस के तीसरी आंख पर चोरों की नजर गड़ गई है। चोरों ने ओमती और गोहलपुर क्षेत्र में कई कैमरों की बैटरी चोरी कर तीसरी आंख का पहरा ठप कर दिया। दोनों ही थानों में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट से ओमती चौक के बीच में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की बैटरी चोरी हो गई। इसी तरह गोहलपुर क्षेत्र के छोटा फुहारा पर लगे सीसीटीवी पोल की बैटरी चोरी हो गई। दोनों ही मामलों में मंगलवार की रात में चोरी का प्रकरण दर्ज कराया गया।
125 से अधिक कैमरे बंद पड़े हैं
शहर में पहले और दूसरे चरण में कुल 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे विभिन्न चौराहों व तिराहों की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से 24 घंटे इन कैमरों की मदद से निगरानी की जाती है। इसमें वर्तमान में 125 के लगभग कैमरे बंद पड़े हैं।
बैटरी चोरी एक बड़ी मुसीबत
शहर में 630 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इंटरनेट के माध्यम से लाइव नजर कैमरे की मदद से रखी जाती है। अब बैटरी चोरी होने के बाद पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में घूमने वाले कबाड़ी और नशे के लती बैटरी चुराए होंगे।
मुख्यालय को अवगत कराया गया है
रेडियो एसपी जितेंद्र पटेल के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के रखरखाव के लिए हनीबेल कंपनी से अनुबंध है, जो गारंटी पीरियड वाले कैमरों को बदलेगी। वहीं खराब और बैटरी चोरी होने से ठप पड़े कैमरों के बावत मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। वहां से बजट आवंटित होते ही इनको बदल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link