IPL 2021: आज चेन्नई और हैदराबाद के बीच मुकाबला (PIC: PTI)
नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी. एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली सीएसके शानदार फॉर्म में हैं. हार के साथ इस सीजन का आगाज करने वाली सीएसके ने इसके बाद लगातार 4 मैच जीते और अभी पॉइंट टेबल में टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पांच में से सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई और वह पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे को चुनौती पेश करेंगी.
आईपीएल मैच किस समय शुरू होगा? आईपीएल 2021 का 23वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा.
आईपीएल 2021 का 23वां मैच कहां होगा?आईपीएल 2021 का 23वां मैच 28अप्रैल बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2021 का लाइव प्रसारण कहां देखें? आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
आईपीएल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? आईपीएल 2021 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके साथ ही आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट
https://hindi.news18.com/ipl-2021/ को फॉलो कर सकते हैं.
जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच दिखाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी? रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच देखने की सुविधा उपलब्ध कराएगी. उसके पोस्ट-पेड और प्री-पेड ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी. जियो की सभी पोस्ट पेड योजना में जियो ग्राहकों को आईपीएलफ के मैच मुफ्त में देखने को मिलेंगे. इसके लिए जियो का डिजनी हॉटस्टार से समझौता है.