अवैध संबंधों में हत्या, आठ दिन बाद खुलासा: छह साल छोटे पड़ोसी के साथ चल रहा था नाजायज संबंध, पत्नी ने प्रेमी के साथ पति का गला घोंट फंदे पर लटकाया

अवैध संबंधों में हत्या, आठ दिन बाद खुलासा: छह साल छोटे पड़ोसी के साथ चल रहा था नाजायज संबंध, पत्नी ने प्रेमी के साथ पति का गला घोंट फंदे पर लटकाया


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Murder Case Open Wife Killed Her Husband With Her Young Neighbour Lover In Illicite Relationship Jaipur Rajsathan, Both Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जयपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कालवाड़ थाना पुलिस की गिरफ्त में मंजू और उसका प्रेमी बीरेश। दोनों ने आठ दिन पहले राकेश ओझा की हत्या कर दी थी

  • आठ दिन बाद आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, जयपुर में कालवाड़ इलाके की घटना
  • 21 अप्रेल को रात 10 बजे प्रेमी काे घर बुलाया, तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर पति की हत्या

छह साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की गला घाेंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसे खुदकुशी का रुप देने के लिए पंखे के कड़े से फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद आठ दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों में यह हत्या जयपुर के कालवाड़ इलाके में तीजा नगर में हुई थी।

डीसीपी पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंजू ओझा (34) कालवाड़ इलाके में सबरामपुरा तीजा नगर ए में रहती है। वहीं, आरोपी प्रेमी बीरेश ओझा (28) भी तीजा नगर ए कॉलोनी में मंजू के पड़ोस में रहता है। आरोपी बीरेश और मंजू का पति राकेश आपस में अच्छे दोस्त थे। वे दोनों निर्माणााधीन मकानों में पीओपी करने का काम करते थे।

इससे आरोपी बीरेश का राकेश के घर आना जाना था। इसी बीच राकेश की पत्नी मंजू और बीरेश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जो कि अवैध शारीरिक संबंधों में बदल गई। राकेश की गैर मौजूदगी में बीरेश उसके घर आने लगा। उन्होंने शादी करने की ठान ली। लेकिन इस नाजायज संबंधों में राकेश बाधा बन रहा था। इसके लिए मंजू और राकेश ने उसकी हतया की साजिश रची।

तीन बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया, रात 10 बजे बीरेश को घर बुलाया, फिर पति की हत्या
झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि गत 20 अप्रेल को रात 10 बजे मंजू ने बीरेश को फोन कर अपने घर बुलाया। इसके पहले मंजू ने अपने तीनों बच्चों के घर के दूसरे में ले जाकर बाहर से कुंदी लगा दी। जब बीरेश घर पहुंचा तब राकेश कमरे में बैठा हुआ था। आपसी बातचीत के दौरान बीरेश ने राकेश का एक कपड़े से गला घोंट दिया। इससे राकेश की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने राकेश की लाश को कमरे में पंखे के कड़े से फंदे पर लटका दिया। ताकि खुदकुशी करने की मनगढ़ंत कहानी बना सके।

पुलिस के पहुंचने से पहले पत्नी ने पति की लाश को फंदे से उतार लिया
21 अप्रेल को सुबह मंजू ने चीख पुकार मचाना शुरु कर दिया कि उसके पति राकेश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। तब स्थानीय लोगों ने कालवाड़ थाने में सूचना दी। लेकिन भेद खुलने के डर से मंजू ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति की लाश को नीचे उतार लिया। मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी गुरुदत्त सैनी ने पड़ताल शुरु की। आसपास के लोगों ने मंजू के चरित्र पर संदेह जताया। बीरेश से नजदीकियां भी सामने आई। तब संदेह होने पर दोनों की कॉल डिटेल भी निकाली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत संदेहास्पद होना बताया।

बच्चों को लेकर गांव चली गई मंजू, पीछे से बीरेश ने उगला हत्या का राज

इस बीच मंजू अपने पति राकेश के शव और तीनों बच्चों को लेकर मध्यप्रदेश में अपने मुरैना जिले में स्थित तहसील अंबा में रूअरिया गांव चली गई। इस बीच पुलिस ने बीरेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे राकेश की हत्या करना कबूल कर लिया। तब पुलिस ने मंजू को किसी बहाने से जयपुर बुलाया। यहां आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के खुलासे में कालवाड़ थाने के कांस्टेबल सुनील सैनी ने अहम रोल निभाया।

खबरें और भी हैं…



Source link