चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है (PIC: PTI)
IPL 2021 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 23वें मुकाबले के बाद पॉइंट टेबल में हुआ बदलाव
IPL Oragne Cap: आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस पहुंच गए हैं. 6 मैचों में प्लेसिस ने 270 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं. धवन ने अबतक 6 मैचों में 265 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 240 रनों के साथ पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं. जबकि चौथे स्थान पर 223 रनों के साथ आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल हैं. यह भी पढ़ें : IPL 2021: खिलाड़ियों के बाद अंपायर्स भी आईपीएल से हटे, नीतिन मेनन की मां और पत्नी संक्रमितकोरोना के बीच एक और टी20 लीग शुरू होगी, आईपीएल के आयोजन पर उठ रहे हैं सवाल IPL Purple Cap: आईपीएल के 14वें सीजन में पर्पल कैप शुरू से अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के पास है. पटेल ने 6 मैचों में 17 विकेट झटके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आवेश खान हैं, जिनके खाते में अबतक 12 विकेट आ चुके हैं. 9-9 विकेट के साथ हैदराबाद के राशिद खान तीसरे नंबर और मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर चौथे नंबर पर है