नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) उस लय में नजर नहीं आए, जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
एनगिडी की गेंद पर चकमा खा गए वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने इस मैच में बहुत धीमी पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों पर मात्र 57 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पारी के दौरान 18वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर (David Warner) लुंगी एनगिडी की गेंद पर चकमा खा गए.
वायरल हो रहा वीडियो
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लुंगी एनगिडी की गेंद का वॉर्नर के पास कोई जवाब नहीं था और वह रवींद्र जडेजा को अपना कैच थमा कर आउट हो गए.
— pant shirt fc (@pant_fc) April 28, 2021
वॉर्नर ने खुद को बताया हार का जिम्मेदार
सनराइजर्स हैदराबाद की हार के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बता दें कि टी-20 क्रिकेट के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मैच में बहुत धीमी पारी खेली. डेविड वॉर्नर ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की.
वॉर्नर ने फील्डरों के पास शॉट खेले
वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने जिस तरह बल्लेबाजी की उससे मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. मैंने धीमी बल्लेबाजी की और फील्डरों के पास शॉट खेले. मनीष ने शानदार बल्लेबाजी की. केन विलियमसन और केदार जाधव ने हमें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अंत में मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.’