DC vs KKR Live Score: केकेआर के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज

DC vs KKR Live Score: केकेआर के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज


नई दिल्ली. आईपीएल का 25वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) के बीच खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Captials) की दमदार गेंदबाजी के सामने कड़ी परीक्षा होगी. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 124 रन के आसान लक्ष्य के सामने केकेआर का शीर्ष क्रम बिखर गया और उसका स्कोर तीन विकेट पर 17 रन हो गया. इसके बाद कप्तान ऑयन मॉर्गन ने जिम्मेदारी संभाली और टीम का चार मैच से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ा. दिल्ली को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली की टीम 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर 92 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. शिमरोन हेटमायर और पंत ने अर्धशतक जमाकर स्थिति संभाली, लेकिन आखिरी गेंद तक चले रोमांच में दिल्ली को हार झेलनी पड़ी.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अमित मिश्रा, ललित यादव, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, आवेश खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शिवम मावी, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती.



Source link