Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चौहानी मुक्तिधाम में रोज 50 से अधिक शवों को अंतिम विदाई दी जा रही है।
कोरोना का भयावह रूप दिखाने के बाद संक्रमण की रफ्तार में मामूली सुधार दिखने लगा है। पिछले छह दिनों में संक्रमित होने वाले और ठीक होने वालों की संख्या भी इसकी ओर इशारा कर रही हैं। छह दिनों से लगातार कोरोना को हराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में सुधार दिख रहा है। इसकी एक बड़ी वजह लॉकडाउन को माना जा रहा है। यही कारण है कि अब लॉकडाउन 13 मई तक बढ़ाने की तैयारी में प्रशासन है। अभी 8 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा हो चुकी है। 24 अप्रैल को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। तब रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से नीचे था। वहीं 29 अप्रैल को रिकवरी रेट 84 प्रतिशत पार कर गया।
तारीख | रिकॉर्ड में दर्ज मौत | प्रोटोकाॅल से अंतिम संस्कार |
24 अप्रैल | 07 | 71 |
25 अप्रैल | 08 | 64 |
26 अप्रैल | 07 | 77 |
27 अप्रैल | 07 | 67 |
28 अप्रैल | 07 | 55 |
29 अप्रैल | 08 | 69 |

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या धीरे-धीरे ही सही बढ़ने लगी है।
छह दिन में पांच हजार से अधिक लोग ठीक हुए
जिले में पिछले छह दिनों में जहां संक्रमित होने वालों की संख्या 4738 रही। वहीं कोरोना को हराने वालों की संख्या 5435 पहुंच गई। जिले में एक्टिव केस 6771 तक पहुंच गई थी। वर्तमान में यह 6073 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस में 698 की कमी आई है। इस दौरान सरकारी आंकड़ों में जान गंवाने वालों की संख्या 44 रही। जबकि कोविड के लिए निर्धारित चौहानी, तिलवारा मुक्तिधाम और रानीताल व बिलहरी कब्रिस्तान में इस दौरान 403 शवों का अंितम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के अंतर्गत किया गया।
संक्रमण की रफ्तार ऊपर-नीचे हो रहा
जिले मे 29 अप्रैल को कुल 3196 सेम्पल की रिपोर्ट में 776 लोग संक्रमित हुए। हालांकि यह एक दिन पहले 741 की तुलना में 35 अधिक है। वहीं 826 लोग कोरोना से ठीक हुए। सरकारी रिकॉर्ड में 8 मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 416 पहुंच गई है। कुल 6073 एक्टिव केसों में 4208 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 65 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले में अब तक 36 हजार 251 जहां संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 30 हजार 583 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
तारीख | संक्रमित हुए | ठीक हुए | एक्टिव केस | रिकवरी रेट |
24 अप्रैल | 820 | 856 | 6771 | 80 % |
25 अप्रैल | 807 | 907 | 6663 | 81 % |
26 अप्रैल | 799 | 964 | 6491 | 82 % |
27 अप्रैल | 795 | 907 | 6372 | 83 % |
28 अप्रैल | 741 | 975 | 6131 | 84 % |
29 अप्रैल | 776 | 826 | 6073 | 84 % |