Positive India: 14 साल से सेवा कर रहे शख्स को हुआ कोरोना, पुलिसवालों ने ऐसे 24 घंटों में जुटा लिए 70 हजार

Positive India: 14 साल से सेवा कर रहे शख्स को हुआ कोरोना, पुलिसवालों ने ऐसे 24 घंटों में जुटा लिए 70 हजार


भोपाल की पुलिस ने अपनी सेवा करने वाले के इलाज का बीड़ा उठाया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Positive India: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसवालों ने मिसाल पेश की है. यहां एक शख्स 14 साल से उनकी सेवा कर रहा था. उसे कोरोना हुआ. इस स्थिति में पुलिसवालों ने खुद चंदा इकट्ठा किया.

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना की लगातार बढ़ रही रफ्तार के बीच मानवता भी दिखाई दे रही है. इंसानियत की मिसाल पेश करता एक ऐसा ही मामला पुलिस के बीच से निकला है. पुलिस की पहल से उम्मीद की एक किरण जाग उठी है. भोपाल के ईंटखेड़ी थाने के स्टाफ ने अपने कोरोना मरीज के लिए ऑनलाइन 70 हजार रुपए इकट्ठा कर लिए हैं. ये मरीज सालों से पुलिसकर्मियों की सेवा कर रहा है. पुलिसवालों को उम्मीद है कि वे जल्द ही इलाज का पूरा पैसा जमा कर लेंगे और उसकी जान बचा लेंगे. लंग्स में हो गया 70 फीसदी इंफेक्शन टीआई करण सिंह के मुताबिक, हरिओम भोई 29 साल से थाने के पास ही कमरे में रहता है. वह 14 साल से ईंटखेड़ी थाने के कर्मचारियों की सेवा कर रहा है और उन्हें चाय पिला रहा है. हरिओम को कोरोना संक्रमण हो गया. उसके पास इलाजे के लिए पैसे नहीं थे. उसकी तबीयत खराब हुई तो स्टाफ ने अपने खर्च पर सीटी स्कैन करवाया. जांच में पता चला कि हरिओम के लंग्स में 70 फीसदी इंफ्केशन हो गया है.इस टीम ने जुटाया चंदा टीआई ने बताया कि अस्पताल ने डेढ़ लाख रुपए का खर्च बताया. इसके बाद हमने इसके लिए कैंपेन चलाया और 24 घंटों में 70 हजार रुपए जुटा लिए. हरिओम की जान बचाने के लिए रकम की व्यवस्था करने थाने के एसआई सुनील चतुर्वेदी, आरक्षक मलखान सिंह दांगी, आरक्षक रोहित कुमार साहू, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने मिलकर सोशल मीडिया पर ये कैंपेन चलाया और 24 घंटों में राशि जुटा ली. इन नंबरों पर कर सकते हैं मदद
आरक्षक रोहित साहू ने बताया कि उनके इस प्रयास में कई अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं. उन्हें उम्मीद है कि इलाज का खर्च उनकी टीम जुटा लेगी और उसे बचा लिया जाएगा. मददगार आरक्षक मलखान सिंह को 9713309820 और रोहित कुमार साहू को 7869668545 पर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.







Source link