दीवानगंज चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ लोगों को राशन बांट रहे हैं.
Raisen. पुलिस की इस पहल से जनता भी खुश है. वो उन्हें दुआ दे रही है. पुलिस की टीम उन्हें राशन और बना हुआ खाना, दोनों के पैकेट पहुंचा रही है. पुलिस अधिकारी अपने स्टाफ का हौसला बढ़ा रहे हैं.
लॉकडाउन में सख्ती दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे अपने स्टाफ के साथ मिलकर क्षेत्र के बेसहारा गरीब लोगों के लिए राशन के पैकेट बांट रहे हैं. लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती कर रही है. ताकि लोग घरों में सुरक्षित रह सकें. मगर इस लॉकडाउन के कारण कई परिवारों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही. ऐसे में उन परिवारों तक भोजन पहुंचाने का जिम्मा दीवानगंज चौकी के स्टाफ ने उठा लिया.
सतर्क है पुलिस पुलिस की इस पहल से जनता भी खुश है. वो उन्हें दुआ दे रही है. पुलिस की टीम उन्हें राशन और बना हुआ खाना, दोनों के पैकेट पहुंचा रही है. पुलिस अधिकारी अपने स्टाफ का हौसला बढ़ा रहे हैं. उप पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीना ने बताया रायसेन में लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है. शासन के निर्देश से सभी अधिकारी कर्मचारी अवगत हैं. जिन लोगों को खाने पीने की दिक्कत हो रही है पुलिस विभाग उन लोगों तक खाना-पीना पहुंचा रही है. उनकी हर संभव मदद की जा रही है.