- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Doctor, The Report Came Positive 7 Days Ago, I Am Not Sick At All, Can I Attend Nephew’s Birthday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोविड कन्ट्रोल रूम
- सबसे ज्यादा लंग्स इन्फेक्शन और ऑक्सीजन से जुड़े सवाल पूछ रहे लोग
डॉक्टर, मैं सात दिन पहले संक्रमित हुआ था। होम आइसोलेशन में हूं, बिल्कुल ठीक हूं, खांसी तक नहीं है। वायरस कितने दिन तक शरीर में रहता है। एक दिन बाद भतीजे का बर्थडे है। घर में ही छोटी सी पार्टी है। क्या में उसके बर्थ डे में शामिल हो सकता हूं। कुछ इस तरह का एक कॉल आया है, कंट्रोल कमांड सेंटर के कोविड कंट्रोल रूम में। वहां मौजूद डॉक्टरों ने सख्त हिदायत दी कि 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करो। उसके बाद भी कुछ दिन और अपनों से उनकी सुरक्षा के लिए दूर रहिए। यह समय उतावले होने का नहीं संयम रखने का है। लगातार लोग इस तरह के सवाल कर रहे।
स्मार्ट सिटी ग्वालियर को कन्ट्रोल कमांड सेंटर के अंदर ही कोविड कॉल सेंटर है। जहां से 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में डॉक्टर लगातार कोविड पेशेंट को कॉल और वीडियो कॉल कर उनका हाल चाल ले रहे हैं। यही नहीं उनको दवाइयां, योगा, ऑक्सीजन के स्तर को कैसे बढ़ाएं यह टिप्स भी दे रहे हैं। पर कोविड कॉल सेंटर पर हर दिन 200 से 250 कॉल भी आ रहे हैं।
लोग तरह-तरह के सवाल पूछते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मरीजों की जिज्ञासा यह जानने में रहती है कि वायरस बॉडी में आने के बाद कितनी देर में अटैक करता है। वह लंग्स तक पहुंचने में कितना समय लेता है। कैसे उसे रोका जा सकता है। इस पर वहां मौजूद डॉक्टर लोगों को बता रहे हैं कि कुछ-कुछ में 24 घंटे से कम समय में भी वायरस ने लंग्स तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाया है। कुछ में दो से तीन दिन भी ले लेता है।
ऑक्सीजन कैसे बढ़ाया जा सकता है, कौनसा योगा करें
लंग्स के बाद दूसरा सबसे पूछा जाने वाला सवाल ऑक्सीजन से जुड़ा है। अभी ऑक्सीजन की किल्लत बनी है इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि ऑक्सीजन कैसे बढ़ाया जा सकताहै। शुक्रवार को 58 वर्षीय दिनेश कुमार (बदला हुआ नाम) ने कॉल कर कुछ सवाल पूछे। उन्होंने कॉल कर पहले बताया कि वह कोविड पॉजिटिव हैं। वह जानना चाहते हैं कि ऑक्सीजन के स्तर कितना होना चाहिए और उसे कैसे सामान्य रखा जा सकता है।
यहां डॉक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन का स्तर 95 होना चाहिए। 90 से कम हो जाए तो इसे खतरा माना जाए। यदि यह स्तर 85 से नीचे जाता है तो गंभीर स्थिति मानी जानी चाहिए। साथ ही बताया कि अनुलोम-विलोम योगा से ऑक्सीजन का स्तर 95 से 100 के बीच में बना रहा है। साथी प्राणायाम भी बहुत कारगर होता है। इसमें लंबी सांस लेकर छोड़ना है। यह भी ऑक्सीजन बढ़ाने में उपयोगी है।