पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ IPL-2021 के 26वें मुकाबले में नाबाद 91 रन की पारी खेली. (PTI)
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कमाल का प्रदर्शन किया और वह आरसीबी के खिलाफ एक बार फिर नाबाद लौटे. राहुल ने इससे पहले बैंगलोर के खिलाफ पिछले साल यूएई में एक शतक जड़ा था जबकि इस टीम के खिलाफ पिछले मैच में भी नाबाद 61 रन की पारी खेली थी. पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए.