इंदौर. जल संसाधन व इंदौर के कोविड प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के सभी निजी अस्पतालों से कहा है, वे ऑक्सीजन की उपलब्धता में आत्मनिर्भर बनें. अपने हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का प्लांट लगाएं. मध्य प्रदेश सरकार इस कार्य में हर संभव सहयोग करेगी. रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में 28 निजी अस्पताल के संचालकों ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर सहमति भी दे दी. अरबिंदो समेत दो अस्पताल संचालकों ने तो कहा कि उन्होंने इस पर काम भी शुरू कर दिया है. कुछ ही समय में उनके अस्पताल में यह सुविधा मिलने लगेगी. मंत्री सिलावट ने कहा, वर्तमान में अस्पतालों का ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना ज़रूरी हो गया है. ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों का लगातार सरकार पर निर्भर रहना उचित नहीं.
6:50 am (IST)
भोपाल. कोरोना संक्रमण (Corona virus) को लेकर मध्यप्रदेश में राहत भरी खबर सामने आई है. कोरोना संक्रमण के मामले में प्रदेश 13वें से 14वें स्थान पर खिसक गया है. प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या घटकर 90796 हो गई है. नए प्रकरणों की तुलना में रिकवरी बढ़ी है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 12400 नए मरीज आए हैं जबकि 13 हजार 584 मरीज स्वस्थ हुए. वहीं प्रदेश की रिकवरी रेट 83 प्रतिशत हो गयी है. प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी रेट 21.1% हो गई है. 7 दिन का औसत पॉजिटिविटी रेट 22.4% है. देश का सात दिन का औसत पॉजिटिविटी रेट 21% है.इंदौर जिले में सबसे ज्यादा 1811 नए कोरोना प्रकरण सामने आए हैं. भोपाल में 1713, ग्वालियर में 980, जबलपुर में 771, रीवा में 345, उज्जैन में 322, रतलाम में 280, सागर में 257, शहडोल में 256 और धार में 249 नए कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं.
LOAD MORE