हरप्रीत बरार ने पंजाब किंग्स के लिए पहले मैच में ही 19 रन देकर तीन विकेट झटके. (IPL Twitter)
नई दिल्ली. आईपीएल 2021(IPL 2021) के 26वें मैच में पंजाब किंग्स(PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) को 34 रन से हरा दिया. पंजाब की जीत में स्पिनर हरप्रीत बरार का अहम रोल रहा. बरार ने मैच में 19 रन देकर तीन विकेट झटके. ये इस सीजन में बरार का पहला और आईपीएल में चौथा मैच था. अपने चौथे ही मैच में इस स्पिनर ने विराट कोहली (Virat Kohli), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) के विकेट हासिल किए. मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंड स्कॉट स्टाइरिस ने भी बरार की जमकर तारीफ की. स्टाइरिस ने कहा कि आईपीएल 2021 में यह मिडिल ऑर्डर रहा है, जिसने नुकसान किया है. आरसीबी के लिए शुरुआत में मैक्सवेल, जब उन्होंने पहले चार गेम जीते थे और फिर एबी डिविलियर्स ने टीम के मैच फिनिशर की भूमिका निभाई. जब आप डिविलियर्स और मैक्सवेल के साथ कोहली को जोड़ देते हैं, तो ये आरसीबी की बल्लेबाजी की आत्मा बन जाती है. इन तीनों बल्लेबाजों से ही पूरी टीम को आत्मविश्वास मिलता है. ऐसे में बरार ने अपने स्पैल में इन तीनों के विकेट हासिल कर पंजाब की जीत तय की.
हरप्रीत ने शानदार गेंदबाज की: ली ब्रेट ली ने उस पल के बारे में बात की, जब कोहली मैच के बाद हरप्रीत से हाथ मिलाने गए. उन्होंने कहा कि हरप्रीत के परिवार को भी उनकी उपलब्धियों पर गर्व होगा. ली ने आगे कहा कि आप इस पल हरप्रीत के दोस्तों और उनके परिवार की कल्पना कीजिए. विराट कोहली उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास जाते हैं. ली ने हंसते हुए कहा कि शायद कोहली भी यही कह रहे हों कि मुझे आउट करने के लिए धन्यवाद, अब दोबारा ऐसा न करना, वर्ना आप भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे. हरप्रीत ने शानदार गेंदबाजी की. खासतौर पर मैक्सवेल, डिविलियर्स और कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करना वाकई बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें : IPL 2021 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब ने दी मात, विराट ने बताई हार की वजह IPL 2021 Points Table: तीसरे स्थान पर पहुंची कोहली की आरसीबी, जानिए बाकी टीमों का हाल बरार ने लगातार दो गेंद पर कोहली और मैक्सवेल को आउट किया
पंजाब किंग्स के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे स्पिनर हरप्रीत ने पारी के 11वें ओवर में लगातार गेंदों पर विराट और ग्लेन मैक्सवेल (0) को पैवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा. एबी डिविलियर्स (3) को भी हरप्रीत ने शिकार बनाया और राहुल के हाथों कैच करा दिया. जल्दी-जल्दी लगे तीन झटकों से बैंगलोर की टीम उबर नहीं पाई और जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य को पार नहीं कर पाई और मैच 34 रन से गंवा दिया.