पिता की मौत से गुस्साया युवक: कोविड वार्ड में किया हंगामा , ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर तोडा , डॉक्टर व नर्स से की अभद्रता

पिता की मौत से गुस्साया युवक: कोविड वार्ड में किया हंगामा , ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर तोडा , डॉक्टर व नर्स से की अभद्रता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना। कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज की कोरोना से मौत हो जाने के बाद उसके बेटे ने वार्ड में हंगामा कर दिया। उसने न केवल ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को तोड़ दिया बल्कि ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था को भी बाधित करने की कोशिश की। साथ ही मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर और नर्स भी अभद्रता की। मिली जानकारी के अनुसार नेवसित्य कॉलोनी निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थे। शुक्रवार – शनिवार की रात उनकी कोरोना से मौत हो गयी। यह बात जब वार्ड के बाहर बैठे उनके बेटे को पता चली तो शनिवार सुबह ५ बजे के आस -पास वह वार्ड में घुस गया। उसने अपने पिता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़ फोड़ शुरू कर दी। अपने पिता के पलंग के पास रखा ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। बेड पर बिछे गद्दे को उठाकर गैलरी में फेंक दिया। वहीँ ऑक्सीजन सप्लाई को भी बाधित करने की कोशिश की जिससे बाकी मरीजों के होश उड़ गए। डॉक्टर व नर्सों ने बमुश्किल उसे रोका। रोकने पर उसने ड्यूटी डॉक्टर व नर्सों के साथ नहीं गाली गलौच और अभद्रता की। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।

मरीजों की जान पर आ सकता था संकट युवक इतने गुस्से में था की उसने वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई को भी तोड़ने की कोशिश की। वह लगातार यह आरोप लगाता रहा की डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया जिससे उसके पिता की मौत हो गयी। अगर युवक ऑक्सीजन सप्लाई को जरा सा भी नुकसान पहुंचा देता तो कई मरीजों की जान संकट में आ सकती थी। कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज युवक द्वारा अस्पताल में हंगामा करने , डॉक्टर व नर्सों से अभद्रता करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नई सिटी कॉलोनी निवासी पवन श्रीवास्तव पुत्र आरडी श्रीवास्तव २६ वर्ष के खिलाफ धारा 188, आईपीसी की धारा 323, 294 व 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link