क्रिस गेल ने हाल ही में रैपर एमिवे बंटाय के साथ ‘जमैका टू इंडिया सॉन्ग’ रिलीज किया था. (Chris Gayle Instagram)
क्रिस गेल (Chris Gayle) आईपीएल 2021 (IPL 2021) में भले ही बल्ले से कमाल नहीं दिखा पा रहे हों. लेकिन ऑफ फील्ड उनकी हरकतें फैंस और साथी खिलाड़ियों का खूब मनोरंजन करती हैं. पंजाब किंग्स ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इसमें गेल कैरम बोर्ड खेलने के दौरान खुशी से नाचते नजर आए.
Rani toh Boss ni #SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 #UniverseBoss @henrygayle pic.twitter.com/YXlR7Gmtd1
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 29, 2021
अगर इस सीजन में गेल की बल्लेबाजी की बात करें तो उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. वो अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले तक इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने 6 मैच में 119 के स्ट्राइक रेट से 113 रन ही बनाए थे. हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मैच में गेल पूरे रंग में नजर आए. प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गेल ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी.गेल ने जेमिसन के ओवर में पांच चौके मारे उन्होंने पंजाब की पारी के छठे ओवर में लगातार चार चौके मारे. ये ओवर काइल जेमिसन फेंक रहे थे. पांचवीं गेंद पर खाली गई और फिर आखिरी गेंद पर गेल ने एक और चौका जड़ा. इस ओवर में गेल ने कुल पांच चौके लगाए. डेनिएल सेम्स की गेंद पर आउट होने से पहले गेल ने 24 गेंद में 46 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. यानी 36 रन उन्होंने बाउंड्री से हासिल किए. उनका स्ट्राइक रेट भी 191 से ज्यादा का रहा. यह भी पढ़ें : IPL 2021 से नाम वापस लेने के बावजूद घर नहीं लौट पाएंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल, ये है वजह
IPL 2021: इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पृथ्वी शॉ को दिया नया सूटकेस लेने की सलाह, किया प्यार का इजहार! केएल राहुल ने पंजाब के लिए कप्तानी पारी खेली गेल के आउट होने के पंजाब की पारी थोड़ी लड़खड़ाई. लेकिन एक छोर से कप्तान केएल राहुल जमे रहे और उन्होंने नाबाद 91 रन की पारी खेली. हरप्रीत बरार ने आखिरी में कुछ ओवर में तेजी से खेलते हुए 17 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए और पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए. जवाब में आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी और 34 रन से मैच हार गई. पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. टीम ने सात में से 3 मैच जीते और 4 हारे हैं. उसके 6 अंक हैं. पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लगातार कुछ मैच जीतने होंगे.