- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Coronavirus Cases; Indore Bhopal Update | 12379 Thousand New Cases In Last 24 Hours
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पिछले चार दिन से स्थित है। पिछले 24 घंटे में 12,379 संक्रमित मिले हैं। जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 30 अप्रैल को 103 मौतें सरकारी िरकार्ड में दर्ज की गईं। जबकि मौतों की वास्तविक संख्या ज्यादा है। एक्टिव केस में तीसरे दिन भी कमी आई है। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 88,511 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राहत की खबर यह है कि प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 18 दिन बाद 20.3% पर आ गया है। इससे पहले 12 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 19.3% था। इसके बाद से यह हर दिन बढ़ता गया। अप्रैल माह के अंतिम दिन 30 अप्रैल को पहली बार 60 हजार से ज्यादा सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट आई।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 8-8 मौतें इंदौर और जबलपुर में हुईं। जबकि भोपाल और ग्वालियर में 6-6 मरीजों ने दम तोड़ा। यदि अप्रैल माह के कुल आंंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा इंदौर में 182 मरीज कोरोना की जंग हारे। जबकि जबलपुर में भोपाल से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। जबलपुर में पिछले माह 108 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। जककि जबलपुर में यह आंकड़ा 155 रहा। ग्वालियर में पिछले माह 133 लोगों की जान कोरोना ने ली।
कोरोना की पहली लहर का पीक सितंबर 2020 में आया था। जबकि दूसरी तरह ने अप्रैल 2021 में कहर बरपाया। यदि पहली लहर से तुलना करें तो दूसरी लहर की रफ्तार 4 गुना तेज है। प्रदेश में मौतों की संख्या भी दो गुना ज्यादा है। पहली लहर के पीक में सरकार ने लॉकडाउन में पांबंदियों को धीरे-धीरे हटाना शुरु कर दिया था। जबकि दूसरी लहर में कोराना कर्फ्यू लागू है। हालांकि उद्योग से लेकर आवश्ययक सेवांए अब भी चालू हैं।
2 गुना बढ़े टेस्ट
अप्रैल माह में 2 लाख 74 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। जबकि सितंबर 2020 में यह संख्या 63, 174 थी। इसकी वजह यह है कि दूसरी लहर में 2 गुना ज्यादा टेस्ट किए गए। लेकिन सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि एकटिव केस में 14 गुना का इजाफा हुआ है। पहली लहर में सितंबर माह में एक्टिव केस 6,136 बढ़ थे। लेकिन दूसरी लहर में यह आंकड़ा 89,175 पहुंचा।
चार महानगरों में अप्रैल माह की स्थिति
जिला संक्रमित स्वथ्य हुए मौतें
इंदौर 41,681 34,083 182
भोपाल 36,948 13,221 108
ग्वालियर 21,731 13,677 133
जबलपुर 18,250 13624 155
दूसरी लहर की रफ्तार पहली लहर से 4 गुना तेज
पहली लहर का पीक दूसरी लहर का पीक
(सिंतबर 2020) (अप्रैल 2021)
टेस्ट 6,44,015 13,67,313
पॉजिटिव केस 63,174 2,74,872
स्वस्थ्य हुए 56,155 2,03,993
मौतें 883 1,704
एक्टिव केस बढ़े 6,136 89,175