अहमदाबाद: पंजाब किंग्स और आरसीबी (PBKS vs RCB) के बीच खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 26वें मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) की टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli) की सेना खिलाफ बाजी मार ली है.
34 रन से पंजाब की जीत
केएल राहुल (KL Rahul) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी (RCB) को 34 रनों से मात दी. इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पंजाब 5वें नंबर पर पहुंच गई है, वहीं बैंगलोर तीसरे नंबर पर बरकार है.
यह भी पढ़ें- नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की फेवरेट IPL टीम कौन सी है? एक्ट्रेस ने इशारो-इशारों में दिया जवाब
गेल-चहल का शर्टलेस फोटोशूट
इस मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने आरसीबी के मजे लिए हैं. पंजाब ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें क्रिस गेल (Chris Gayle) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) शर्टलेस (Shirtless) नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा, ‘अगर हमें इस मैच को संक्षेप में बताना हो तो’. जाहिर सी बात है कि गेल और चहल की कदकाठी की तुलना दोनों टीमों के परफॉर्मेंस से की जा रही है.
If we have to summarize #PBKSvRCB #SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 #PBKSvRCB pic.twitter.com/bplr9spBo9
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 30, 2021