मंत्री जी ! ये कैसा शुभारंभ…: संक्रमण के बीच ‘बेइलाज सिस्टम’ से दम तोड़ रहे मरीज और आप फीता काट रहे; इसी खालवा में 15 मई तक लॉकडाउन

मंत्री जी ! ये कैसा शुभारंभ…: संक्रमण के बीच ‘बेइलाज सिस्टम’ से दम तोड़ रहे मरीज और आप फीता काट रहे; इसी खालवा में 15 मई तक लॉकडाउन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Between The Infection, The Patient Is Dying From The ‘unmanageable System’ And You Are Cutting The Lace; Lockdown Till May 15 In The Same Khalwa

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खालवा में पोषण पुर्नवास केंद्र को बनाए कोविड सेंटर का शुभारंभ करते मंत्री विजय शाह

कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे है। ऑक्सीजन की कमी से मरीज दम तोड़ रहे है तो श्मशान-कब्रिस्तान में वेटिंग चल रही है। पूरा सिस्टम बेइलाज हो चुका है, वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री कोविड सेंटर के शुभारंभ पर फीता काट रहे है। जहां फीता काटा उसी हरसूद-खालवा क्षेत्र में रोजाना 2 से 3 दिन मौतें हो रही है। यहां 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है।

स्थानीय विधायक व खंडवा-बुरहानपुर जिले के कोविड प्रभारी मंत्री विजय शाह ने शनिवार को जिले के खालवा व हरसूद का दौरा किया, वहां के कोविड केयर सेंटर में मरीजों के इलाज की स्थिति देखी। इसके बाद हरसूद के छात्रावास व खालवा के पोषण पुनर्वास केंद्र में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एसएल सिंघाड़े, सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link