ट्रेन हादसा टला: रतलाम के आलोट स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के एसी कोच से उठने लगी चिंगारिया और आग की लपटे, हो सकता था बड़ा हादसा

ट्रेन हादसा टला: रतलाम के आलोट स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के एसी कोच से उठने लगी चिंगारिया और आग की लपटे, हो सकता था बड़ा हादसा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Chingaria Started From Such Coach Of Jaipur Mumbai Express Near Alot Station In Ratlam And Caught Fire, Could Have Caused A Big Accident

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्सेल में आई खराबी देखते आरपीएफ कर्मी

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस मे आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया । आलोट और थुरिया रेलवे स्टेशन के बीच तेज रफ़्तार से दौड़ रही जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिये में अचानक से धुआं और चिंगारिया उठाने लगी।कोच के निचले हिस्से में धुंआ और लपट उठती देख ट्रेन के पैसेंजर सकते मे आ गए। जिसके बाद ट्रेन को आनन फानन मे थूरिया और आलोट स्टेशन के बीच रोका गया। ट्रेन रुकने साथ ही चिंगारियां और लपट उठना बंद हो गई। बाद ट्रेन के टेक्नीकल स्टाफ ने ट्रेन के ऐसी कोच के एक्सल में आई खराबी को ठीक कर ट्रेन को रतलाम के लिए रवाना कर दिया ।

दरअसल रतलाम के आलोट स्टेशन के पास जयपुर मुंबई एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। गाड़ी संख्या 02956 में आज आलोट -थुरिया रेलवे स्टेशनों के बीच अचानक से एक कोच के एक्सेल के ब्रेकपेड चिपकने से चिंगारिया उठने लगी । तेज रफ़्तार में चल रही एक्सप्रेस ट्रेन के ऐसी कोच के निचले हिस्से में धुंआ और आग की लपट उठने लगी ।इसी दौरान गाड़ी को आलोट स्टेशन से पहले रोक कर ट्रेन के टेक्नीशियन ने हॉट एक्सेल की खराबी दूर की जिसके बाद ट्रेन को रतलाम के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में आई तकनिकी खामी पर ट्रेन के स्टाफ ने बताया की ब्रेक पेड और एक्सेल के बीच घर्षण होने से हॉट एक्सेल की समस्या आ गई थी जिसे सुधार लिया गया है ।

बहरहाल गनीमत रही की ऐसी कोच के एक्सेल से उठ रही चिंगारिया और लपटे कोच के अंदर नहीं फैली अन्यथा बड़ा ट्रेन हादसा भी हो सकता था । ट्रेन के एक्सेल में आई तकनिकी खराबी के बारे में ट्रेन के स्टॉफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी है ।

खबरें और भी हैं…



Source link