IPL 2021: जीत की पटरी पर लाने के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 20 साल के खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

IPL 2021: जीत की पटरी पर लाने के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 20 साल के खिलाड़ी को किया टीम में शामिल


राजस्‍थान रॉयल्‍स दो जीत के साथ पॉइंट टेबल में सातवें स्‍थान पर है (PTI)

राजस्‍थान रॉयल्‍स अभी तक खेले गए अपने 6 मैचों में से 2 जीत के साथ पॉइंट टेबल में सातवें स्‍थान पर है. ऐसे में उसकी कोशिश सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने की है.

नई दिल्ली. लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही राजथान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) आईपीएल (IPL 2021) के 28वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. राजस्‍थान अभी तक खेले गए अपने 6 मैचों में से 2 जीत के साथ पॉइंट टेबल में सातवें स्‍थान पर है. ऐसे में उसकी कोशिश हैदराबाद के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने की है. हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले राजस्‍थान ने 20 साल के साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी से करार किया है. वह लीग के बचे हुए सत्र के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन की जगह लेंगे. लिविंगस्टोन बायो-बबल की थकान के कारण पिछले महीने आईपीएल से हट गये थे. आईपीएल से बयान जारी करके कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के बचे हुए सत्र के लिए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी से करार किया है. कोएट्जी ने आठ टी20 मैच खेले है और 23.33 की औसत से नौ विकेट लिए है. उन्होंने दो बार अंडर-19 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है. यह भी पढ़ें : IPL 2021: धोनी की टीम के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच IPL 2021 Points Table: हार के बावजूद टॉप पर बरकरार चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, जानिए बाकी टीमों का हाल नए कप्‍तान के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद 
वहीं हैदराबाद भी राजस्‍थान के खिलाफ नए कप्‍तान के साथ मैदान पर उतरेगी. आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है. फिलहाल टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर कर रहे थे. सनराइजर्स हैदराबाद का इस सत्र में प्रदर्शन बेहद खराब है. हैदराबाद की टीम को छह मुकाबलों में पांच बार हार मिली है. यह टीम आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है.







Source link