जबलपुर में एक्टिव केस 6 हजार के नीचे आया: 731 मिले नए संक्रमित, 805 हुए स्वस्थ, आठ मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज

जबलपुर में एक्टिव केस 6 हजार के नीचे आया: 731 मिले नए संक्रमित, 805 हुए स्वस्थ, आठ मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी धीरे-धीरे आ रही है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है।

कोरोना का पीक अभी जारी है। जिले में शनिवार 1 मई को 731 नए संक्रमित सामने आए। वहीं कोरोना को हरा कर 805 लोग स्वस्थ हुए। पिछले एक हफ्ते से रिकवरी रेट में सुधार कर असर ये है कि एक्टिव केस अब छह हजार के नीचे आ गया। सरकारी रिकार्ड में 8 मौतों के बाद कुल मौत का आंकड़ा 432 पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार एक मई को 3083 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 731 नए संक्रमितों के बाद अब कुल आंकड़ा 37 हजार 741 पहुंच गया। वहीं 805 कोरोना को हरा चुके संक्रमितों सहित अ तक 32 हजार 192 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट में लगातार सुधार है। एक मई को रिकवरी रेट 85.29% हो गया।
3837 लोग घरों में आइसोलेट
जिले में अब भी अस्पतालों से अधिक लोग होम आइसोलेट हैं। 3 हजार 837 लोग घर में ही रहकर इलाज करा रहे हैं। वहीं 1714 सस्पेक्टेड हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन ने कोरोना सेम्पल घटा दिए हैं। एक मई को 1968 सेम्पल ही भेजे गए।
3300 के लगभग वैक्सीन लगी
जिले में एक मई को 14 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 13 में कोविशील्ड और एक सेंटर्स पर को-वैक्सीन का डोज लगा। कुल 2800 का टार्गेट था। इसकी तुलना में 3 हजार 292 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 16 जनवरी से अब तक जिले में 4 लाख 12 हजार 968 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

जबलपुर में 01 मई को इस तरह हुआ वैक्सीनेशन
वैक्सीन लगवाने की श्रेणी वैक्सीन लगवाई
हेल्थ वर्कर्स पहला डोज 08
हेल्थ वर्कर्स दूसरा डोज 46
फ्रंट लाइन वर्कर्स पहला डोज 74
फ्रंट लाइन वर्कर्स​​​​​​​ दूसरा डोज 19
45-60 उम्र को पहला डोज 547
45-60 उम्र को दूसरा डोज 1103
60 की उम्र को पहला डोज 299
60 की उम्र को दूसरा डोज 1196

खबरें और भी हैं…



Source link