TI ने घर-घर जाकर चलाया जागरूकता अभियान: आपके गांव में कोरोना का मरीज है, सभी सतर्क रहे, सुरक्षित रहे, आपस में दूरियां बनाकर रखें, घरों से बाहर न निकले

TI ने घर-घर जाकर चलाया जागरूकता अभियान: आपके गांव में कोरोना का मरीज है, सभी सतर्क रहे, सुरक्षित रहे, आपस में दूरियां बनाकर रखें, घरों से बाहर न निकले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • There Is A Corona Patient In Your Village, Everyone Should Be Alert, Stay Safe, Keep Distance Among Themselves, Do Not Get Out Of The Houses

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उझावल गांव में रात समय गांव वासियों के बीच पहुंचकर टीआई ने की मुनादी।

  • गांव में बढ़ी पुलिस की गश्त।

अब भिंड के गांव-गांव तक कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मरीजों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मची हुई है। इधर स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाई है। ऐसे में सतर्कता ही एक उपाय हैं। गांव वासियों को संदेश देने के लिए मौ कस्बे के थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिस गांव में कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे है। ऐसे गांव में वे स्वयं पहुंच रहे है। मुनादी करके लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

शनिवार की देर रात मौ थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ग्राम उझावल पहुंचे। यहां एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक को गांव से दूर पंचायत भवन में आइसोलेशन सेंटर पर रखा गया है। इसके बाद पूरे गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी की गई है। लोगों के घर- घर पहुंचकर टीआई यादव ने सचेत किया। लोगों को घरों से बाहर बुलाकर मुनादी की और कहा कि गांव में कोरोना संक्रमण का मरीज मिला है। ऐसे में गांव से घरों से बाहर नहीं निकलना है। एक दूसरे से दूरी बनाकर रखना है। आपस में मेल मिलाप नहीं करना है। एक दूसरे के घर में बैठने नहीं जाना है। बार-बार हाथों को धोना है। क्यों कि यह बीमारी आदमी से आदमी तक फैलती है। यदि गांव में यह बीमारी फैली तो संभालना मुश्किल होगा। उझावल से पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज थरौटा करवास गांव में भी मरीज निकल चुके है। इन गांव के लोगों के बीच भी यह जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है।

पॉजिटिव मरीज के परिवार को किया होम क्वारेंटाइन

जिन-जिन गांव में मरीज निकले है। ऐसे परिवार के लोगों को भी सचेत किया जा रहा है। इन परिवार के लोगों को चौदह दिन तक घर से बाहर न निकलने की बात कही गई है। ऐसे परिवार को आवश्यक दवाएं दी जा चुकी है।

टीआई शिवसिंह यादव का कहना है कि गांव तक कोरोना संक्रमण फैल रहा है। गांव के लाेगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। जरा भी चूक हुई तो यह संक्रमण फैलते देर नहीं लगेगी। इसलिए स्वयं जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link