इस देश में हर 10 मिनट में एक वाहन होता है चोरी, आप कैसे रखें अपने व्हीकल सुरक्षित? पढ़िए यहां

इस देश में हर 10 मिनट में एक वाहन होता है चोरी, आप कैसे रखें अपने व्हीकल सुरक्षित? पढ़िए यहां


Every 10 minutes a vehicle is stolen in this country, how do you keep your vehicle safe? Read here





















































टू-व्हीलर चोरी होने से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.

इंण्डिया की बात करें तो यहां भी हर साल बड़ी संख्या में टू-व्हीलर चोरी होते हैं. जिनमें से बहुत कम संख्या में पुलिस बरामद कर पाती है. ऐसा भी हो सकता है कि, आप जब ये खबर पढ़ रहे हो तो कही कोई आपके टू-व्हीलर को चोरी करने की योजना बना रहा हो.

नई दिल्ली. दुनिया में फ्रांस एकलौता देश है जहां हर 10 मिनट में एक टू-व्हीलर चोरी होता हैं. जो कि खासकर शहरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलता है. एक स्टडी के अनुसार इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अपने वाहन के प्रति लोगों ज्यादा अलर्ट नहीं होना है. वहीं इंण्डिया की बात करें तो यहां भी हर साल बड़ी संख्या में टू-व्हीलर चोरी होते हैं. जिनमें से बहुत कम संख्या में पुलिस बरामद कर पाती है. ऐसा भी हो सकता है कि, आप जब ये खबर पढ़ रहे हो तो कही कोई आपके टू-व्हीलर को चोरी करने की योजना बना रहा हो. इसलिए हम आपको वाहन चोरी होने से बचने के लिए कुछ टिप्स देने वाले हैं. जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते है इसके बारे में… टू-व्हीलर को कहीं भी पार्क न करें– टू-व्हीलर की चोरी ज्यादातर गलत जगह पर पार्क करने की वजह से होती है. क्योंकि जब आप सड़क किनारे अपना व्हीकल पार्क करके खरीदारी या ऑफिस में चले जाते हैं. तो कई घंटे तक आपका वाहन लावारिस हो जाता है. ऐसे में चोरों को अपना व्हीकल चुराने का पूरा मौका मिल जाता है. इसलिए आप जब भी 10 मिनट से ज्यादा देरी के लिए कही जा रहे है तो आपना व्हीकल पेड़ पार्किग या किसी परिचित के आसपास ही छोड़ कर जाए. यह भी पढ़ें: Suzuki ने रिकॉल की अपनी दो बाइक्स, इंजन में पेश आ रही थी ये दिक्कत हमेशा लॉक का करें यूज – कई बार हम जल्द बाजी में अपने टू-व्हीलर का लॉक लगाना भूल जाते है या फिर हम सोचते हैं कि, बस दस मिनट का ही काम है ये गया और ये आया. लेकिन चोर आपकी इसी लापरवाही का फायदा उठाकर आपके वाहन के साथ नौ दो ग्यारह हो जाते है और आप बस हाथ मलते हुए रह जाते है. इसलिए आपको एक मिनट का भी काम हो पर आप अपने टू-व्हीलर का लॉक लगाए बिना कही न जाए.यह भी पढ़ें: Anand Mahindra ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैम्पेन शुरू किया, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद अपने व्हीकल में जरूर लगाएं GPS – बाजार में बहुत सस्ती कीमत में अच्छे जीपीएस उपलब्ध है. अगर आपको व्हीकल चोरी होता है. तो आप जीपीएस की मदद से उसकी एग्जैक्ट लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं. आपको बता दें आप व्हीकल में लगे जीपीएस को अपने स्मार्ट मोबाइल और कंप्यूटर से ट्रैक कर सकते हैं.





अगली ख़बर















































Source link