- Hindi News
- Local
- Mp
- Check 7382 People In 5 Days, Test Is Being Done In 600, Report Will Be Received Within 24 Hours
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
कार में बैठकर सैंपलिंग।
इंदौर में ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कोरोना टेस्ट के लिए आ रहे हैं। दशहरा मैदान में शनिवार को 855 और नेहरू स्टेडियम में 477 लोगों ने अपनी जांच कराई। निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बताया कि दशहरा मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में स्थापित किए गए धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर की बेहतर सुविधा एवं कम समय में रिपोर्ट दी जा रही है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। कमिश्नर प्रतिभा पाल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह तत्काल जांच कराएं।
ड्राइव इन कोविड टेस्ट के लिए कार में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
पहले कराएं रजिस्ट्रेशन
अगर किसी को भी कोरोना के लक्षण होने पर वह तुरंत जांच के लिए शहर में दशहरा मैदान में संपूर्ण सोडाणी डायग्नोस्टिक क्लिनिक एवं नेहरू स्टेडियम में सेंट्रल लैब द्वारा धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 600 रुपए में कोविड-19 टेस्ट करावा सकेंगे। इसके लिएhttp://www.covidindore.com वेबसाइट पर कोविड-19 टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान एवं सेंटर पर टेस्ट के बाद भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सोमवार को रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही मंगलवार से जांच के लिए सैंपल लिए जाने शुरू हो जाएंगे। टू व्हीलर वाहन में आने वालों के लिए पूरे ग्राउंड में शेड बनाया गया है जिससे कि उन्हें गर्मी में छाया प्राप्त हो तथा पीने के पानी भी उपलब्ध है, विकलांग व्यक्ति के आने पर उनके लिए ई-रिक्शा उपलब्ध रहेगी, जिसमें बैठकर वह जांच के लिए सैंपल दे रहे हैं।
ये हुई नेहरू स्टेडियम और दशहर मैदान में अब तक की जांचें
तारीख कुल जांचें
1 मई 1332
30 अप्रैल 1328
29 अप्रैल 1348
28 अप्रैल 1857
27 अप्रैल 1517
ऑटो रिक्शा में बैठकर सैंपल देती महिला।
दोनों सेंटरों पर 4 हजार टेस्ट
बताया गया इंदौर में दशहरा मैदान एवं नेहरू स्टेडियम पर बनाए गए धनवंतरी ड्राइव इन कोविड टेस्ट सेंटर पर प्रति सेंटर 2000 सहित कुल 4000 टेस्ट प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। प्रति सेंटर पर 2000 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करने पर संबंधित व्यक्ति को अगले दिन का सेंटर पर समय उपलब्ध कराया जा रहा है।