रायसेन में CMO को फल का ठेला लगाने वाले ने थप्पड़ मार दिए.
Viral Video: रायसेन में एक ठेले वाले ने CMO को थप्पड़ मार दिए. उसने नगर पालिका के कर्मचारियों से भी जमकर मारपीट की. अधिकारियों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई.
- Last Updated:
May 2, 2021, 4:33 PM IST

शहर में कोरोना की जबरदस्त रफ्तारगौरतलब है कि रायसेन में भी कोरोना जबरदस्त रफ्तार से बढ़ रहा है. प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है, ताकि लोग बेवजह बाहर न निकलें. लेकिन, प्रशासन को लगातार इस बात की शिकायतें मिल रही हैं कि लोग बिना कोरोनागाइडलाइन का पालन किए बाजार में घूम रहे हैं. इधर, मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12379 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,75,706 तक पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 102 और व्यक्तियों की मौत हुई है. मध्य प्रदेश में इतनी हो गई मौतें राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,718 हो गई है. यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने दी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को इंदौर में 1832 , भोपाल में 1683, ग्वालियर में 1105 एवं जबलपुर में कोविड-19 के 759 नए मामले सामने आए. अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 5,75,706 संक्रमितों में से अब तक 4,81,477 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 88,511 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि शनिवार को 14562 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.