राजस्थाना उपचुनाव में सिंधिया पर भारी पायलट: सचिन के गढ़ में नहीं चला ज्योतिरादित्य का जादू, सहाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से जीत की ओर

राजस्थाना उपचुनाव में सिंधिया पर भारी पायलट: सचिन के गढ़ में नहीं चला ज्योतिरादित्य का जादू, सहाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से जीत की ओर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Scindia’s Magic Did Not Work In Pilot’s Stronghold, Congress Won By A Big Margin In Sahada Assembly Seat

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर15 मिनट पहलेलेखक: आदित्य तिवारी

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की सहाड़ा विधानसभा सीट में प्रचार करने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया गए थे।

  • पायलट MP उपचुनाव में छीन ले गए थे करैरा सीट

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से कांग्रेस से भाजपा में गए हैं उनके दबदबे पर कयास लगते रहे हैं। अभी हाल ही में राजस्थान में हुए तीन सीटों पर उपचुनाव में एक सीट पर सिंधिया ने भी दम लगाया था। भाजपा ने पायलट के गढ़ में सहाड़ा विधानसभा सीट पर सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाकर भेजा था। पर वहां महाराज का जादू चला नहीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस के सचिन पायलट भारी पड़ते दिख रहे हैं। रविवार को उपचुनाव के नतीजे आए हैं। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी 25वें राउंड के बाद 38 हजार वोट से आगे हैं । इसके उलट MP में हुए उपचुनाव में राजस्थान से कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शिवपुरी में सिंधिया के गढ़ करैरा और पोहरी में प्रचार किया था। करैरा सीट कांग्रेस ने जीती थी।

सहाड़ा के गंगापुर में 11 अप्रैल को किया था प्रचार

राजस्थान में तीन विधानसभा सीट सहाड़ा, सुजानगढ़ व राजसमंद में उपचुनाव हुए। भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से वर्ष 2018 में कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी जीते थे। पर हाल ही में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां उपचुनाव 17 अप्रैल को मतदान होना था। यहां कांग्रेस से प्रत्याशी गायत्री देवी और भाजपा से डॉ. रतनलाल जाट प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा ने सचिन के गढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाकर दांव खेला। क्योंकि यहां काफी सिंधिया समर्थक कांग्रेसी थे। इनको सिंधिया अपनी ओर खींच सकते थे। सिंधिया ने सहाड़ा शहर और गंगापुर में सभाएं व रोड शो किया। पर उनका जादू सचिन के गढ़ में चल नहीं पाया। 2 मई (रविवार) का उपचुनाव के नतीजे ने सब साफ कर दिया। कांग्रेस की उम्मीदवार गायत्री देवी दोपहर बाद 25वें राउंड के बाद 38 हजार वोट से आगे है कुल 28 राउंड हैं।

सिंधिया के गढ़ में पायलट दे गए थे चुनौती
जब सिंधिया भाजपा में शामिल हुए तो नवंबर में मध्यप्रदेश में उपचुनाव हुए थे। कांग्रेस ने उपचुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी। राजस्थान के बड़े नेता सचिन पायलट को सिंधिया के गढ़ में स्टार प्रचारक के रूप में उतारा गया था। शिवपुरी जिले के करैरा और पोहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के समर्थन में पायलट ने सभाएं व रोड शो किया था। यहां सचिन को इस लिए भी बुलाया था कि करैरा गुर्जर बाहुल्य इलाका था। गुर्जर समाज के सबसे बड़े नेता सचिन पायलट हैं। यहां उनका जादू चला भी। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आने पर यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने जीत हासिल की थी, जबकि पोहरी में भाजपा सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने बाजी मारी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link