कोरोना में भी अंधविश्वास: भीड़ जुटाकर दे रहे थे कोरोना का झाड़ा और भवूत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरोना में भी अंधविश्वास: भीड़ जुटाकर दे रहे थे कोरोना का झाड़ा और भवूत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना। जिले के आरोन थानांतर्गत ग्राम उमरिया में कोरोना भगाने का झाड़ा लगाकर भवूत देने का मामला सामने आया है। कोरोना भगाने के नाम पर उक्त झाडफ़ूंक करने वाले आरोपी द्वारा काफी भीड़ भी एकत्रित कर रखी थी। इस मामले में पुलिस आरोन ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय हैै कि एक ओर जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये जिले में कोरोना कफ्र्यू लगाकर नागरिकों से घर से बाहर नहीं निकलने, सोशल डिस्टेंश बनाये रखने, एक स्थान पर भीड़ के रूप में एकत्रित नहीं होने, मास्क लगाकर रखने, हाथों को सैनिटाईज करने आदि संबंधी लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा प्रशासन के निर्देशों को अनदेखा किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऐसे लोग जो कोरोना महामारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके विरूद्ध पुलिस एवं प्रशासन द्वारा वैधानिक कार्यवाहियां भी की जा रही है।कोरोना गाईडनाईन के उल्लंघन का एक मामला आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में सामने आया है। यहां आरोन थाना पुलिस को कोरोना महामारी को लेकर की जा रही गस्त के दौरान ग्राम उमरिया गांव के बाहर एक कुआ के पास कई सारे लोगों की भीड़ दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति खजूर के झाड़ू से लोगों को झाड़ा व भवूत दे रहा था। वहीं दूसरा व्यक्ति प्रसाद चढ़ा रहा था, जबकि तीसरा व्यक्ति प्रसाद बांट रहा था। पुलिस द्वारा तीनों को बुलाकर उनके नाम पता पूछे तो उन्होंने अपने नाम कल्याण सिंह अहिरवार, राम सिंह अहिरवार एवं तीसरे ने मेहरवान अहिरवार निवासीगण ग्राम उमरिया बताया। जिनसे भीड़ एकत्रित करने के संबंध में पूछने पर बताया कि उनके द्वारा कोरोना भगाने का झाड़ा दिया जा रहा एवं ये सब लोग झाड़ा लेने के लिये यहां एकत्रित हैं। इन तीनों के द्वारा उक्त स्थान पर लोगों की आत्याधिक भीड़ वो भी बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेंस के एकत्रित की गई एवं इनके ऐसा करने से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न होने से तीनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध थाना आरोन पर अप.क्र. 290/21 धारा 269, 270, 188 भादवि एवं आपदा प्रवंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(बी) तथा महामारी अधिनियम 1897 की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं…



Source link