लक्ष्मीपति बालाजी कोरोना पॉजिटिव: चेन्नई के बॉलिंग कोच समेत 2 और स्टाफ संक्रमित, पंजाब किंग्स के भी एक खिलाड़ी के संक्रमित होने की खबर, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण

लक्ष्मीपति बालाजी कोरोना पॉजिटिव: चेन्नई के बॉलिंग कोच समेत 2 और स्टाफ संक्रमित, पंजाब किंग्स के भी एक खिलाड़ी के संक्रमित होने की खबर, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Three Members Of CSK Contingent Including Bowling Coach L Balaji Test Positive, One Punjab Kings Player And 5 DDCA Members Also Positive

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CSK के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक मैच के दौरान।

IPL 2021 सीजन पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के पॉजिटिव आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 3 स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। इसमें बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी, CEO काशी विश्वनाथन और बस क्लीनर शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा पंजाब किंग्स का एक खिलाड़ी और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के 5 ग्राउंड्समेन के संक्रमित होने की खबर है। ऐसे में खतरे को देखते हुए IPL मैनेजमेंट इस रद्द कर सकती है। अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन 24 घंटे में BCCI और IPL के अधिकारियों को तय करना है कि आगे IPL जारी रहेगा या नहीं। अगर जारी रहेगा तो किस रूप में होगा।

बायो-बबल को और मजबूत बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। खिलाड़ियों को ज्यादा ट्रैवल से बचाने के लिए आगे के मैच को किन्हीं 2 शहर में ही शिफ्ट किया जा सकता है। इन सभी बिंदुओं को लेकर BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल फैसला ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगर टूर्नामेंट को बोर्ड कैंसिल नहीं करता है, तो उसे टूर्नामेंट को आगे बढ़ाना पड़ सकता है।

कमेंट्री कर रहे एक पूर्व इंग्लिश प्लेयर के वापस लौटने की खबर
सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड के एक पूर्व खिलाड़ी जो IPL के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल हैं, वे टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर जा सकते हैं। हालांकि, उनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है। वह कमेंटेटर UAE के रास्ते इंग्लैंड लौटने की योजना बना रहा है। इंग्लैंड वापसी के दौरान वे 15 दिन यूएई में क्वारैंटाइन रहेंगे। उसके बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

IPL गवर्निंग काउंसिल की पहली च्वॉइस UAE थी
सूत्रों के मुताबिक गवर्निंग काउंसिल की पहली च्वॉइस IPL को पिछले सीजन की तरह UAE में कराने की थी। अगर ऐसा होता, तो पिछली बार की तरह इसे सक्सेसफुल बनाया जा सकता था। पर भारत में कोरोना विस्फोट के बावजूद यह टूर्नामेंट आयोजित की गई। नतीजा अब इस पर खतरे का साया मंडराने लगा है।

सूत्रों के मुताबिक BCCI नहीं चाहता था कि यूएई में IPL कराकर यह मैसेज दिया जाए कि भारत टी-20 वर्ल्डकप को लेकर तैयार नहीं है। टी-20 वर्ल्डकप अक्टूबर में भारत में होना है। BCCI किसी भी हालत में भारत में यह टूर्नामेंट कराकर यह मैसेज देना चाहता था कि वे टी-20 वर्ल्ड कप बायो-बबल में कराने में सक्षम हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link