Komaki अपने ई-स्कूटर्स में करेगी इस खास बैटरी का इस्तेमाल, मिलेगी कार जैसी 220 KM की ड्राइविंग रेंज

Komaki अपने ई-स्कूटर्स में करेगी इस खास बैटरी का इस्तेमाल, मिलेगी कार जैसी 220 KM  की ड्राइविंग रेंज


Komaki MX3 इलेक्ट्रिक बाइक.

एक्सप्रेस ड्राइव्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस ख़ास बैटरी के सैल्स को कोरिया से मंगाएगी और भारत में इसे असेम्बल करेगी. बताया जा रहा है की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 170 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा और इको मोड में अधितकतम 220 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज

नई दिल्ली. भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी komaki अपने  इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के लिए एक खास बैटरी तकनीक पर काम कर रही है. कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से उनका वाहन एक चार्ज में 220 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा. इससे पहले komaki ने हाल ही में बाजार में अपने टू-व्हीलर मॉडल्स को लॉन्च किया है. komaki के अनुसार वो एक खास Li-ion बैटरी तकनीक पर काम कर रही है. पेटेंट कारणों के चलते अभी इस ख़ास बैटरी के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है, मगर कंपनी का कहना है की इस बैटरी का निर्माण इन-हाउस ही होगा. मालूम हो देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों काे लेकर ट्रेंड बढ़ रहा है जिसके चलते कई कंपनियां इन वाहनों को बनाने में आगे आ रही है.

एक्सप्रेस ड्राइव्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस ख़ास बैटरी के सैल्स को कोरिया से मंगाएगी और भारत में इसे असेम्बल करेगी. बताया जा रहा है की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 170 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा और इको मोड में अधितकतम 220 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगा. इस स्कूटर की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगी और इस बैटरी का वजन भी हल्का होगा.

इतने घंटे में होगी चार्ज स्कूटर

कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को चार्ज होने में सिर्फ 4 से 5 घण्टे का समय लगता है. कंपनी ने इस स्कूटर में रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है. यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 4 दिन तक चल सकता है. इस स्कूटर पर कंपनी 3 साल की वारंटी देगी जिसमे 2 साल का कवरेज और 1 साल की फ्री सर्विंग शामिल है. 

ये भी पढ़ें – मात्र 3618 रुपये में घर ले जाएं Renault की सबसे सस्ती कार Kwid, जानिए कैसे

इन मॉडल्स में करेगी इस्तेमाल 

komaki कंपनी इस बैटरी का इस्तेमाल अपने आने वाले इन तीन स्कूटर्स XGT-KM, X-One और XGT-X4 मॉडल में करेगी. कंपनी का कहना है की वो इस स्कूटर के X4 मॉडल के लिए एक ख़ास बैटरी तकनीक पर काम कर रही है. ये बैटरी 350 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. कंपनी इन स्कूटर को 4 कलर ऑप्शन रेड, डीप ब्लू, मैटेलिक गोल्ड और जेट ब्लैक के साथ पेश करेगी. ग्राहकों के लिए यह स्कूटर जून 2021 से कंपनी के डीलरशिप स्टोर पर उपलब्ध होंगे.







Source link