जब्त सिलेंडर बने आम जनता की प्राणवायु: विंध्या इंजीनियरिंग से अधिग्रहित 430 ऑक्सीजन सिलेंडर को कलेक्टर ने किया आवंटित, जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में हुआ वितरण

जब्त सिलेंडर बने आम जनता की प्राणवायु: विंध्या इंजीनियरिंग से अधिग्रहित 430 ऑक्सीजन सिलेंडर को कलेक्टर ने किया आवंटित, जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में हुआ वितरण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Collector Allocated 430 Oxygen Cylinders Acquired From Vindhya Engineering, Distribution From District Hospital To CHC

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विंध्या इंजीनियरिंग से ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त करती पुलिस

  • कालाबाजारी से बरामद सिलेंडर अब आदमी को मिलेंगे मुक्त, कलेक्टर ने इन्सीडेन्ट कमान्डर की शक्तियों का किया इस्तेमाल

कोरोना संकट में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाली विंध्या इंजीनियरिंग से अधिग्रहित 430 ऑक्सीजन सिलेंडर को कलेक्टर ने आवंटित कर दिया है। बताया गया कि कलेक्टर अजय कटेसरिया ने इन्सीडेन्ट कमान्डर की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला अस्पताल से लेकर ब्लाक मेडिकल आफीसर के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को ऑक्सीजन सिलेंडर जारी कर दिए है। कलेक्टर ने कहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर एलाइड एयर प्रोडेक्ट सतना से भरवा कर संबंधित मेडिकल आफीसर को सुपुर्द किये जाने का दाइत्व जीएमडीआई सौंपा गया है। इस कार्य के प्रभारी अधिकारी डीएम डीआईसी होंगे।

बता दें कि 2 मई को जिला प्रशासन, पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर और नगर निगम की संयुक्त टीम ने दबिश दी। गोदाम से ऑक्सीजन के छोटे बड़े 661 सिलेंडर बरामद किए गए। इस सिलेंडरों में सर्वाधिक ऑक्सीजन के 571 जंबो सिलेंडर मिले थे। यहां आरोपी जरूरतमंदों को मजबूरी का फायदा उठाकर 25 हजार में ऑक्सीजन सिलेंडर और 7 हजार रुपए में किट बेचा करता था। ऐसे में विंध्या इंजीनियरिंग सतना के आधिपत्य से जब्त किए गए 571 ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड राहत कार्य के लिए आपदा प्रबंधन प्रावधानों के अन्तर्गत इन्सीडेन्ट कमान्डर जिला सतना की शक्तियो का प्रयोग क हुये तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित किया है।

इन अस्पतालों को मिले ऑक्सीजन सिलेंडर
1- जिला चिकित्सालय, सतना- 100 नग
2- ब्लाक मेडिकल आफीसर, मैहर-60 नग
3- ब्लाक मेडिकल आफीसर, नागौद-50 नग
4- ब्लाक मेडिकल आफीसर, मझगवाँ-40 नग
5- ब्लाक मेडिकल आफीसर, अमरपाटन-30 नग
6- ब्लाक मेडिकल आफीसर, रामनगर-30 नग
7- ब्लाक मेडिकल आफीसर, उचेहरा-30 नग
8- ब्लाक मेडिकल आफीसर, रामपुर बाधेलान-30 नग
9- ब्लाक मेडिकल आफीसर, कोठी-30 नग

खबरें और भी हैं…



Source link