Yamaha लॉन्च करने जा रहा है अपनी दमदार बाइक FZ X, मिलेंगे ये खास फीचर्स, बस इतनी है कीमत

Yamaha लॉन्च करने जा रहा है अपनी दमदार बाइक FZ X, मिलेंगे ये खास फीचर्स, बस इतनी है कीमत


Yamaha FZ-X

यामाहा (Yamaha) जापान की एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है जो भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार यामाहा FZ X को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

नई दिल्ली. यामाहा (Yamaha) जापान की एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है जो भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार यामाहा FZ X को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में इस नई बाइक को टीवी कमर्शियल के शूट के दौरान देखा गया था. 150cc सेग्मेंट में यह बाइक बाजार में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जानिए क्या है फीचर्स? कंपनी ने FZ X के फ्रेम, व्हील्स, सबफ्रेम और स्विंगआर्म को अपनी मौजूदा बाइक मॉडल FZ V3 के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया है. कंपनी ने इस बाइक के डिज़ाइन और लुक को FZ V3 से अलग बनाया है. कंपनी ने इस बाइक में राउंड एलईडी हेडलाइट का इस्तेमाल किया है. इसके लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें अलग डिजाइन का रेडिएटर गार्ड, सिंगल पीस सीट और ब्राउनी फ्यूल टैंक दिया गया है. ये भी पढ़ें- Axis Bank दे रहा मोटा पैसा कमाने का मौका! 10 मई है आखिरी तारीख, जानिए इस स्कीम के बारे में सबकुछऑरेंज, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कंपनी ने इस बाइक को रेट्रो लुक देने की कोशिश की है. इसमें रेट्रो लुक वाले टेललैंप और ग्रैबरेल दिए गए हैं. इस बाइक को कुल 3 रंगों में पेश किया गया है जिसमे ऑरेंज,ब्लू और ब्लैक रंग शामिल हैं. कंपनी इस बाइक में डुअल पर्पज टायर का भी इस्तेमाल कर सकती है. कंपनी ने बाइक में मौजूदा बाइक मॉडल FZ V3 के इंजन का इस्तेमाल किया है. जो की 149cc की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन है. ये इंजन 13.6Nm का टॉर्क और 12.2bhp की पावर को जेनरेट करता है. इस बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.
ये भी पढ़ें-  खुशखबरी: 46 रुपये तक सस्ता हुआ LPG cylinder, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट 1.15 लाख है कीमत इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और LED हेडलैंप दिया जा सकता है. कंपनी के मौजूदा FZ S विंटेज एडिशन मॉडल की बाजार में कीमत 1.11 लाख रुपये है. जानकारों के अनुसार कंपनी अपनी इस नई यामाहा FZ X के मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये तय कर सकती है.









Source link