कोरोना का कहर: रीवा जिले में फिर मिले 301 नए पॉजिटिव केस, 1 मई से 5 मई के बीच आ चुके है 1657 संक्रमित सामने

कोरोना का कहर: रीवा जिले में फिर मिले 301 नए पॉजिटिव केस, 1 मई से 5 मई के बीच आ चुके है 1657 संक्रमित सामने


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • 301 New Positive Cases Found Again In Rewa District, 1657 Infected People Have Arrived Between May 1 And May 5.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड सेंटर का निरीक्षण करते आईजी

  • शहर को छोड़ गांवों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, अभी भी 2333 ​एक्टिव केस

देश प्रदेश के साथ रीवा जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां हर दिन तीन सैकड़ा पॉजिटिव केस फिक्स हो चुके है। बुधवार को एक बार फिर 301 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। जबकि ​एक्टिव केसों की संख्या 2333 पहुंच चुकी है। वहीं 1 मई से 5 मई के बीच अब तक 1657 संक्रमित सामने आ चुके है। हालांकि इन दिनों शहर को छोड़ गांवों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है।

क्योंकि बुधवार को 1455 जांच में 301 पॉजिटिव आए है। जो आरटीपीसीआर के 891 सैंपल में 249 तो एंटीजन के 564 सैंपल में 52 नए संक्रमित मिले है। जिनमे रीवा अर्वन में 87 तो गोविंदगढ़ में 21, नईगढ़ी में 4, गंगेव में 22, रायपुर कर्चुलियान में 26, मउगंज में 17, हनुमना में 15, जवा में 5, त्योंथर में 59 तो सिरमौर में 45 पॉजिटिव आए है।

2333 एक्टिव केस
सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जारी कोरोना बुलेटिन में नए 301 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं जिलेभर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 2333 बनी हुई है। जबकि 348 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने अपने घर पहुंचे हैं। ओवर हाल अभी तक 12441 कुल पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जहां स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 10050 है। हालांकि सरकारी रिकार्डों में अभी तक महज 58 मौतें ही हुई हैं। वहीं मृत्यू के नए प्रकरण 5 आए है।

मई माह में आए पॉजिटिव केस
1 मई 346
2 मई 339
3 मई 330
4 मई 341
5 मई 301

कुल केस 1657

खबरें और भी हैं…



Source link