हंड्रेड बॉल गेम खेलेंगी भारतीय महिला क्रिकेटर्स: BCCI से हरमन, स्मृति, जेमिमाह और दीप्ति को मंजूरी; 21 जुलाई से इंग्लैंड में होगा 100-100 बॉल का टूर्नामेंट

हंड्रेड बॉल गेम खेलेंगी भारतीय महिला क्रिकेटर्स: BCCI से हरमन, स्मृति, जेमिमाह और दीप्ति को मंजूरी; 21 जुलाई से इंग्लैंड में होगा 100-100 बॉल का टूर्नामेंट


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Indian Women Cricketers Play In The Hundred In England Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma 100 Ball Cricket

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला क्रिकेटर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधामा और दीप्ति शर्मा।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) 21 जुलाई से क्रिकेट के नए फॉर्मेट द हंड्रेड टूर्नामेंट (100-100 बॉल गेम) की शुरुआत करेगा। यह पिछले कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था। इसमें भारतीय महिला क्रिकेटर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधामा, जेमिमाह रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भी खेलेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से चारों क्रिकेटर्स को मंजूरी भी मिल चुकी है। बोर्ड ने अपना NOCs (नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी इंग्लैंड बोर्ड को भेज दिया है।

वुमन्स टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है
हालांकि, इंडियन वुमन्स क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर भी जाना है। यहां टीम को एक टेस्ट, 3 वनडे और इतने ही टी-20 की सीरीज भी खेलना है। हरमनप्रीत, स्मृति मंधामा, जेमिमाह रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भी टीम का हिस्सा रहेंगी। इस सीरीज के बाद चारों खिलाड़ी द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए जुड़ जाएंगी।

पुरुषों और महिलाओं की 8- 8 टीम खेलेंगी
ईसीबी पहली बार 100-100 बॉल का मैच करवा रहा है। ईसीबी ने गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखकर ‘द हंड्रेड’ लीग शुरू करने की योजना बनाई है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी की एक महिला और एक पुरूष टीम होगी। यह लीग पिछले साल 17 जुलाई से 8 अगस्त तक होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण ECB ने एक हफ्ते पहले ही इसे टाल दिया था। ‘द हंड्रेड’ लीग में पुरुषों और महिलाओं की 8- 8 टीम खेलेंगी।

टीम होम ग्राउंड कोच
बर्मिंगम फीनिक्स एजबेस्टन एंड्र्यू मैकडोनाल्ड
लंदन स्प्रिरिट लॉर्ड्स शेन वॉर्न
मैनचेस्टर ओरिजनल्स ओल्ड ट्रैफर्ड साइमन कैटिच
नॉर्दन सुपरचार्जर्स हेडिंग्ले डैरेन लेहमन
ओवल इनविनसिलबल्स द ओवल टॉम मूडी
सदर्न ब्रेव एजेस बाउल महेला जयवर्धने
ट्रेंट रॉकेट्स ट्रेंट ब्रिज स्टीफन फ्लेमिंग
वॉल्श फायर कार्डिफ गैरी कर्स्टन

10 बॉल का एक ओवर होगा
100 बॉल के मैच में 10 बॉल का एक ओवर होगा। कप्तान चाहेगा तो दो गेंदबाज ओवर की 5-5 करा सकेंगे। टूर्नामेंट में लंदन की दो टीमें होंगी, जबकि छह टीमें अलग-अलग शहरों से रहेंगी। विस्तार से समझिए टूर्नामेंट के सारे नियम…

‘100 बॉल’ फॉर्मेट के नियम

  • इसमें टी-20 फॉर्मेट से 20 गेंद कम होंगी। बल्लेबाज 10 गेंद के बाद अपना छोर बदल सकते हैं। फिलहाल ऐसा 6 गेंदों के बाद ही होता है।
  • एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंद फेंक सकता है। हालांकि, पारी में वह 20 से ज्यादा गेंद नहीं करेगा।
  • पारी की शुरुआत में 25 गेंदों तक पावरप्ले लागू होगा। इसमें सिर्फ दो फील्डर 30 गज से बाहर रहेंगे।
  • हर टीम को 2.5 मिनट का स्ट्रेटेजिक टाइम आउट मिलेगा।
  • एक पारी में 25 गेंद का पावरप्ले होगा। इस दौरान 30 यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी रह सकेंगे।
  • एक मैच करीब ढाई घंटे चलेगा
  • गेंदबाजी टीम को ढाई मिनट का रणनीतिक ब्रेक मिलेगा
  • इस दौरान कोच मैदान पर आकर टीम के साथ रणनीति पर चर्चा कर सकेंगे
  • एक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी होंगे
  • टीम को अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति
  • प्रत्येक टीम को कम से कम एक इंग्लिश टेस्ट खिलाड़ी रखना जरूरी

खबरें और भी हैं…



Source link