- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Dedication Of Seva Bharati Members Exemplary, Other Organizations Should Also Come Forward: Sanjeev Singh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला चिकित्सालय में सेवा भारती द्वारा संचालित कोरोना हेल्पडेस्क का निरीक्षण करने बुधवार को विधायक संजीव सिंह कुशवाह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक कुशवाह ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में संकल्पित सेवा भारती का यह कार्य निश्चित ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। आपदा के इस काल में स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से इस हेल्प डेस्क के माध्यम से किए जा रहे कार्य एवं सहयोग समाज के लिए अनुकरणीय है। सेवा भारती संगठन सदस्यों की भांति अन्य संगठन के लोग भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं।