उज्जैन में गाइडलाइन नहीं मान रहे लोग: तेरहवीं के आयोजन में 200 से अधिक लोग खा रहे थे खाना; पुलिस के पहुंचते ही भाग खड़े हुए, धर्मशाला सील, आयोजक पर FIR

उज्जैन में गाइडलाइन नहीं मान रहे लोग: तेरहवीं के आयोजन में 200 से अधिक लोग खा रहे थे खाना; पुलिस के पहुंचते ही भाग खड़े हुए, धर्मशाला सील, आयोजक पर FIR


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • More Than 200 People Were Eating Food At The Thirteenth Event; As Police Arrive, They Run Away, Dharamsala Seal, FIR On Organizer

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्रवाई करने पहुंचे अफसर और पुलिस।

कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ़्तार और रोजाना मरीजों की हो रही मौतों के बाद भी कुछ लोग खुद के साथ साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे है। उज्जैन में जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल से ही सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। इसके बावजूद भी गोला मंडी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में 108 वर्षीय मृतक गोपीकिशन यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। यही नहीं इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को बुलाया गया था।

सभी के लिए खाने का इंतजाम भी सामान्य दिनों की तरह ही किया गया था। इस आयोजन की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और तहसीलदार ने पहुंच कर कार्यक्रम को रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचते ही खाना खा रहे लोग भाग खड़े हुए।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में 200 लोगों के मौजूद होने की सूचना पर माहेश्वरी धर्मशाला आए तो यहां बड़ी संख्या में लोग मिले है जो फिलहाल भाग गए है। प्रतिबन्ध के बावजूद भी आयोजन चल रह था। आयोजक महेश यादव के खिलाफ धारा 188 ,269 , 270 में मामला दर्ज किया गया है।

तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने बताया माहेश्वरी धर्मशाला को सील किया जा रहा है। आयोजन में बचा हुआ खाना, हम गरीबों में बंटवा देंगे। आयोजन में कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व सभापति आजाद यादव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link